Guruwar Puja: हिंदू धर्म में सप्ताह का गुरुवार भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा और व्रत रखने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और कई प्रकार की परेशानियां दूर हो सकती हैं।
गुरुवार को क्या चढ़ाएं
धार्मिक परंपराओं के अनुसार, इस दिन पीले रंग की वस्तुओं का विशेष महत्व होता है। पूजा के दौरान पीले फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा हल्दी चढ़ाने से भी भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। भोग के रूप में चने की दाल और गुड़ अर्पित करना लाभकारी माना गया है। तुलसी के पत्तों का उपयोग भी पूजा में अवश्य करना चाहिए, क्योंकि यह भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय मानी जाती है। इसके साथ ही बेसन से बने लड्डू, बूंदी और केला भी अर्पित किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें :
इन बातों का रखें ध्यान
गुरुवार के दिन कुछ कामों से बचने की भी सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इस दिन बाल धोना या कटवाना, नाखून काटना और कपड़े धोना अशुभ होता है। इसके अलावा मांसाहार और मदिरा से दूर रहना चाहिए। इस दिन किसी से विवाद न करें और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखें। व्रत रखने वाले लोग आमतौर पर नमक का सेवन नहीं करते।
मंत्र जाप का महत्व
गुरुवार को भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना भी अत्यंत फलदायी माना गया है। “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” और “ॐ नमो नारायणाय” जैसे मंत्रों का जप मन को शांति देने के साथ सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
आस्था और मान्यताएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नियमित रूप से गुरुवार का व्रत और पूजा करने से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होने की संभावना बढ़ती है।
ये भी देखें :
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
मेष: दिन शुभ रहेगा...