Hanuman Chalisa Path Niyam: ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवारों का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। बता दें कि इन्हें बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन अवसर पर भगवान श्रीराम और हनुमान जी का प्रथम मिलन हुआ था। यही कारण है कि इस दिन भक्तगण व्रत, पूजा-अर्चना, सुंदरकांड तथा हनुमान चालीसा का पाठ कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास करते हैं।
धार्मिक विद्वानों के अनुसार, हनुमान चालीसा का पाठ केवल श्रद्धा से ही नहीं, बल्कि कुछ जरूरी नियमों का ध्यान रखकर करना चाहिए। अगर पाठ करते समय लापरवाही की जाए, तो उसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता। तो आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…
पाठ करते समय इन बातों का रखें ध्यान
स्वच्छ आसन का करें उपयोग
हनुमान चालीसा का पाठ करते समय किसी साफ और पवित्र आसन पर बैठना उचित माना गया है। सीधे जमीन या बिस्तर पर बैठकर पाठ करने से बचना चाहिए।
दीपक और भोग का महत्व
पाठ शुरू करने से पहले घी या तिल के तेल का दीपक प्रज्वलित करें। हनुमान जी को लड्डू अथवा अन्य प्रिय प्रसाद अर्पित करें। पूजा में तुलसी का प्रयोग भी शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें:
स्पष्ट उच्चारण करें
हनुमान चालीसा को जल्दबाजी में पढ़ने के बजाय शांत गति से और सही उच्चारण के साथ पढ़ना चाहिए। प्रत्येक चौपाई का धार्मिक महत्व माना जाता है, इसलिए शब्दों की शुद्धता पर ध्यान देना आवश्यक है।
एकाग्रता बनाए रखें
पाठ के दौरान मन को भटकने न दें। बीच-बीच में बातचीत करना, मोबाइल का उपयोग करना या अन्य गतिविधियों में ध्यान लगाना पूजा की एकाग्रता को प्रभावित कर सकता है।
शारीरिक और मानसिक शुद्धता जरूरी
चालीसा पाठ से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। साथ ही पूजा स्थल की सफाई और सकारात्मक मनोभाव भी धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।
ये भी पढ़ें:
सात्विक जीवनशैली अपनाएं
बड़ा मंगल के दिन सादा और शुद्ध भोजन करना अच्छा माना जाता है। इस दिन अच्छे विचार रखने और गुस्सा, झूठ या बुरी आदतों जैसी नकारात्मक बातों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
धार्मिक मान्यता
मान्यता है कि अगर हनुमान चालीसा का पाठ सच्चे मन, श्रद्धा और पूरी लगन से किया जाए, तो व्यक्ति को मन की शांति, हिम्मत और सकारात्मक सोच मिलती है। साथ ही, हनुमान जी की कृपा से जीवन की कई परेशानियां और बाधाएं दूर होने में मदद मिलती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
मेष: दिन शुभ रहेगा...