Site icon Dainik Savera Times

Hanuman Jayanti 2026 Date: कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त 

Hanuman Jayanti 2026 Date

Hanuman Jayanti 2026 Date

Hanuman Jayanti 2026 Date : साल 2026 में हनुमान जयंती 2 अप्रैल गुरुवार को मनाई जाएगी। यह पर्व हर साल चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन आता है। पूर्णिमा तिथि शुरू 1 अप्रैल 2026, सुबह 7:06 बजे। पूर्णिमा तिथि समाप्त 2 अप्रैल 2026 सुबह 7:41 बजे तक रहेगी। इसलिए 2 अप्रैल को ही हनुमान जयंती इस बार मनाना सबसे उचित माना गया है।

हनुमान जयंती क्यों मनाई जाती है?
हनुमान जयंती भगवान हनुमान जी के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार हनुमान जी भगवान शिव जी के रुद्र अवतार माने जाते हैं। वे भगवान राम के सबसे बड़े भक्त हैं। उन्हें शक्ति,  साहस और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि हनुमान जी की पूजा करने से डर और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। जीवन में हिम्मत और आत्मविश्वास बढ़ता है। हर मुश्किल में रक्षा होती है।

हनुमान जयंती की पूजा विधि
हनुमान जयंती की पूजा घर या मंदिर में आसानी से की जा सकती है।

  1. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें
  2. पूजा स्थान को साफ करके हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर रखें
  3. हनुमान जी को सिंदूर, लाल फूल और प्रसाद (लड्डू या गुड़) चढ़ाएं
  4. दीपक जलाएं और अगरबत्ती लगाएं
  5. हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें
  6. अंत में आरती करें और प्रसाद बांटें
  7. कई भक्त इस दिन व्रत (उपवास) भी रखते हैं

पूजा का शुभ समय
हनुमान जयंती पर सुबह का समय पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है। हालांकि, भक्त पूरे दिन कभी भी श्रद्धा से पूजा कर सकते हैं।

हनुमान जयंती कैसे मनाई जाती है?
भारत के अलग-अलग हिस्सों में यह पर्व बड़े उत्साह से मनाया जाता है।

हनुमान जयंती का महत्व
हनुमान जयंती केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और शक्ति का प्रतीक है। इस दिन सच्ची श्रद्धा से पूजा करने पर मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। भगवान हनुमान का आशीर्वाद मिलता है।

Exit mobile version