Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस दिन मनाई जा रही है हनुमान जयंती, भूल कर भी ना करें ये कुछ कार्य

April 5, 2023

इस दिन मनाई जा रही है हनुमान जयंती, भूल कर भी ना करें ये कुछ कार्य

हनुमान जयंती हर साल बहुत ही धूम धाम से मनाई जाती है। हनुमान भगत इस दिन व्रत रखते है और भगवान हनुमान जी की पुरे मन से पूजा अर्चना करते है। माना जाता है भगवान हनुमान जी का जन्म राम जी की सेवा के लिए हुआ। इस दिन बहुत से स्थानों पर भगवान हनुमान जी को बहुत ही श्रद्धा के साथ पूजते है। माना जाता है कि भगवान हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से बहु से दुःख दूर होते है और जीवन में बहुत सी परेशानियो से छुटकारा मिलता है। इस बार हनुमान जयंती 6 अप्रैल दिन गुरुवार को मनाई जा रही है। माना जाता है कि हनुमान जयंती पर कुछ कार्य हमें भूल कर भी नहीं करने चाहिए। आइए जानते है क्या है वह कुछ कार्य:

हनुमान जयंती पर क्या न करें
1. हनुमान जी की कृपा पाने के लिए उनके प्रभु श्रीराम की सेवा जरूरी है. ऐसे में आप इस बात का ध्यान रखें कि हनुमान जयंती के दिन भगवान राम की उपेक्षा या अपमान न करें. इससे हनुमान जी क्रोधित होंगे. आप उनकी कितनी भी पूजा कर लें, वे प्रसन्न नहीं हो सकते.

2. हनुमान जयंती के दिन किसी भी बंदर को परेशान न करें. हनुमान जी इस कुल से आते हैं.

3. महिलाएं हनुमान जी की पूजा कर सकती हैं, लेकिन उनकी मूर्ति को न छूएं. इसके पीछे कारण यह माना जाता है कि वे ब्रह्मचारी हैं.

4. महिलाएं पूजा के समय बजरंग बाण का पाठ न करें. इसकी मनाही है.

5. हनुमान जयंती का व्रत रखते हैं तो इस दिन आप नमक का सेवन न करें. मीठे भोजन से पारण करना चाहिए.

6. हनुमान जयंती के दिन मांस, मछली, अंडा, लहसुन, प्याज आदि जैसे ता​मसिक पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए.

7. हनुमान जी की पूजा में पंचामृत और चरणामृत का विधान नहीं है. पूजा के समय इनका उपयोग न करें.

हनुमान जयंती पर क्या करें
1. हनुमान जयंती पर बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए घी के दीपक या चमेली के दीपक से आरती करें.

2. हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए चोला चढ़ाएं. सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें.

3. बजरंगबली की कृपा पाने के लिए आप उनको बूंदी, बेसन के लड्डू, इमरती आदि का भोग लगा सकते हैं.

4. वीर हनुमान जी का आशीर्वाद पाने के लिए हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ कर सकते हैं.

5. हनुमान जयंती पर बजरंगबली को लौंग, इलायची चढ़ाते हैं तो शनि दोष दूर होगा. शनि की पीड़ा से राहत मिलेगी.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें