Site icon Dainik Savera Times

Himachal CM In Mahakumbh : महाकुंभ में सपरिवार CM सुक्खू ने लगाई डुबकी

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर सपरिवार डुबकी लगाई। सुक्खू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘‘त्रिवेणी सदियों से केवल एक जलधारा नहीं है। यह हमारी आस्था, परंपरा और समरसता का जीवंत प्रतीक है। यहां लहरें पूर्वजों की श्रद्धा, संकल्पों और सनातन मूल्यों की साक्षी हैं। पीढ़ियाँ बदलीं, समय आगे बढ़ा, पर इस पावन संगम ने हर युग में मानवता को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। प्रयाग की महत्ता अडिग है, अनंत है। जय तीर्थराज प्रयाग। जय माँ गंगे।’’ इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

ये भी पढ़ें: पेइचिंग: वैश्विक साझा विकास कार्य मंच का तीसरा उच्च स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा

Exit mobile version