
बिलासपुर: 20 से 24 नवंबर तक कपाल मोचन मेले का आयोजन होगा। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर करीब 122 एकड़ क्षेत्र में लगने वाले इस मेले में उनके जीवन पर आधारित ड्रोन शो और लाइट एंड साउंड शो मुख्य आकर्षण होंगे।
इस मेले में भव्य प्रदर्शनी लगाई जाए। इसमें सिखों के सभी 10 गुरुओं के गौरवशाली इतिहास, जीवन दर्शन, शिक्षाओं और समाज के प्रति योगदान को सचित्र रूप में प्रदर्शित किया जाए। श्री गुरु नानक देव और बाबा बंदा सिंह बहादुर सहित अन्य महान संतों एवं महापुरुषों के नाम पर भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मेले में सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर आवागमन और यातायात प्रबंधन किया जाएगा। मेला परिसर के प्रत्येक सेक्टर में वाहनों की पार्किंग और ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को मेले की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। मेले में श्री गुरु नानक देव, बाबा बंदा सिंह बहादुर सहित अन्य संतों और महापुरुषों के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में सिखों के सभी 10 गुरुओं के जीवन, शिक्षाओं और समाज के प्रति योगदान को सचित्र रूप में दिखाया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात और पार्किंग के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
पंजाब से बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु
कपाल मोचन मेले में पंजाब के मालवा क्षेत्र सहित कई इलाकों से बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह स्थान सिख गुरुओं, विशेषकर गुरु गोबिंद सिंह के इतिहास से जुड़ा है। पंजाब के कई राजनीतिक परिवारों से जुड़े लोग भी यहां आस्था प्रकट करने आते रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की माता भी यहां आती रही हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मेले की तैयारियों को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है। पूर्व में पंजाब के नेता और मंत्री यहां धार्मिक आस्था प्रकट करने के साथ राजनीतिक गतिविधियों में भी शामिल होते रहे हैं।