Site icon Dainik Savera Times

होली अवश्य खरीदे चांदी की ये कुछ चीजें, हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी जी की कृपा

रंगों का त्यौहार होली इस बार 8 मार्च को मनाया जा रहा है। इस त्यौहार को लोग बहुत ही ख़ुशी के साथ मनाते है। इस दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा भी की जाती है। इस दिन सब लोग एक दूसरे को रहग लगते है और शुभकामनाये देते है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन होली का पर्व मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि इस दिन कुछ चीज़ों को खरीदने से मां लक्ष्मी जी बेहद प्रसन्न होती है। तो आइए जानते है होली के दिन हमें किन चीज़ो को खरीदना चाहिए:

-चांदी का सिक्का
होली के दिन चांदी का सिक्का और एक छोटी डिब्बी खरीद लें तो इसे किसी पीले रंग के वस्त्र में हल्दी के साथ बांधकर माता लक्ष्मी के पास रख दें. होलिका दहन के समय की रात को चांद के डिब्बे में भरकर इसे अपने धन स्थान पर रख लें माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को कभी भी धन की कमी नहीं होगी.

-चांदी का छल्ला
होलिका दहन के दिन चांदी का एक छल्ला खरीद कर इसकी विधिवत पूजा करें. इसके बाद इसे अपनी उंगली में धारण कर लें. माना जाता है ऐसा करने से व्यक्ति का भाग्य सदा उसका साथ देता है.

-चांदी की बिछिया
सुहागिन स्त्रियों को होली के दिन चांदी की बिछिया खरीदना बहुत शुभ होता है. होली वाले दिन चांदी की बिछिया खरीदकर घर लाएं और इसे दूध से धो लें और सुहागिन महिला को भेंट कर दें या फिर खुद धारण कर लें. ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी.

Exit mobile version