Today’s Horoscope: मेष राशि- आज किए गए प्रयास बेकार नहीं जाएंगे। आपकी प्लानिंग और काम में आने वाली रुकावटें धीरे-धीरे खत्म होंगी। सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। दैनिक कामकाज भी अनुकूल रहेगा।
वृष राशि
प्रॉपर्टी से जुड़े किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी पर्सनैलिटी और प्रभाव बढ़ेगा। विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे और माहौल आपके पक्ष में बनेगा।
मिथुन राशि
दोस्तों और काम से जुड़े साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा, लेकिन काम में प्रगति होगी। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
कर्क राशि
व्यापार और कारोबार में फायदे के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। काम से जुड़ा हर कदम आपकी तरक्की की ओर जाएगा और परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी।
सिंह राशि
पैसे और कारोबार से जुड़ी स्थिति बेहतर बनी रहेगी। आपके प्रयास सफल होंगे। बस ध्यान रखें कि मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए लापरवाही न करें।
कन्या राशि
आज का दिन सावधानी मांगता है। किसी भी तरह का नुकसान होने की संभावना है या कोई भुगतान अटक सकता है। बिजनेस और सामान्य लेनदेन में सोच-समझकर कदम रखें।
तुला राशि
ठेकेदारी, सप्लाई या ऐसे किसी भी काम से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद साबित होगा। आपकी मेहनत की अच्छी रिटर्न मिलेगी और कारोबारी प्रयास सफल रहेंगे।
वृश्चिक राशि
सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आपका सितारा मजबूत है, इसलिए विरोधी या दुश्मन भी कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। हर मोर्चे पर बढ़त मिलने के संकेत हैं।
धनु राशि
कोशिश करने पर आपकी कोई योजना आगे बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से ठीक रहेगी। यात्रा भी आपके लिए अच्छी साबित होगी और फायदा देगी।
मकर राशि
भले ही आप पूरी सावधानी रख रहे हों, पेट से जुड़ी दिक्कत परेशान कर सकती है। आज यात्रा करने से बचें। स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।
कुंभ राशि
व्यापार और कामकाज की स्थिति आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपका प्रभाव और दबदबा कायम रहेगा, लेकिन परिवार में किसी तरह की नाराजगी की स्थिति बन सकती है। समझदारी से संभालें।
मीन राशि
मन अनचाहे या गलत कामों की ओर भटक सकता है। इसलिए कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में न लें। सोच-समझकर किए गए काम ही आपके लिए बेहतर साबित होंगे।

