Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल: हनुमान जयंती और पूर्णिमा पर जानें सभी 12 राशियों का हाल और उपाय

April 2, 2026

आज का राशिफल: हनुमान जयंती और पूर्णिमा पर जानें सभी 12 राशियों का हाल और उपाय

Today Horoscope: आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि हनुमान जयंती और पूर्णिमा एक साथ पड़ रहे हैं। मान्यता है कि इस दिन आध्यात्मिक ऊर्जा अधिक प्रभावी होती है, जिससे पूजा-पाठ और अच्छे कार्यों का फल जल्दी मिलता है। हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान चालीसा का श्रद्धा से पाठ करें और हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन की बाधाएं कम होती हैं और मन को शांति मिलती है। हनुमान जयंती और पूर्णिमा पर जानते हैं 12 राशियों का हाल…

मेष राशि

आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं। हालांकि, गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आर्थिक लाभ के भी योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि

परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर पैसे खर्च करें।

मिथुन राशि

आज नई योजनाएं बन सकती हैं। दोस्तों और करीबियों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो लाभदायक हो सकती है।

कर्क राशि

करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

सिंह राशि

भाग्य आपका साथ देगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपको कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।

कन्या राशि

आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। किसी भी विवाद से दूर रहें। पैसों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।

तुला राशि

रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। साझेदारी से लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि

काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत सफल रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए लापरवाही न करें।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। पढ़ाई और करियर में सफलता मिलने के संकेत हैं। आप कोई नई शुरुआत कर सकते हैं।

मकर राशि

परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर से जुड़े काम पूरे होंगे। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें।

कुंभ राशि

बातचीत से आपके काम बनेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। छोटी यात्रा का योग बन सकता है।

मीन राशि

आर्थिक लाभ के संकेत हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन खुश होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें