Site icon Dainik Savera Times

राशिफल 23 Nov 2025: 12 राशियों की किस्मत का हाल, मेष का बढ़ेगा आत्मविश्वास, वृष रखें सेहत का ध्यान

Today's Horoscope

Today's Horoscope

Today’s Horoscope: मेष राशि- आज धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। इरादों में मजबूती रहेगी और आत्मविश्वास के दम पर आपका दबदबा बना रहेगा। दिन सामान्य रूप से पुराने दिनों जैसा ही चलेगा, लेकिन मानसिक ऊर्जा बहुत अच्छी बनी रहेगी।

वृष राशि

सेहत के मामले में सितारे कमजोर नजर आ रहे हैं। खान-पान में पूरी सावधानी रखना जरूरी है। मन हल्का उदास या चिंतित महसूस हो सकता है, इसलिए खुद को पॉजिटिव माहौल में रखें।

मिथुन राशि

व्यापार और कामकाज से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। नए प्रयास और योजनाएं सफल होंगी। परिवार में प्यार और तालमेल बना रहेगा। घरेलू माहौल आपको मानसिक शांति देगा।

कर्क राशि

शत्रु या विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। यात्रा से फिलहाल बचें और किसी के बहकावे में आने की गलती ना करें। सोच-समझकर कदम उठाना ही फायदेमंद होगा।

सिंह राशि

संतान का सहयोग मिलने की संभावना है। उनकी मदद से कोई रुका हुआ या उलझा हुआ काम आगे बढ़ सकता है। परिवारिक स्तर पर भरोसे का माहौल बना रहेगा।

कन्या राशि

प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े मामलों में आपकी मेहनत रंग लाएगी। मान-सम्मान भी बढ़ने के योग हैं। हालांकि स्वभाव में गुस्सा बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी है।

तुला राशि

उच्च पद के लोग और अधिकारी आपके प्रति नरम और सहयोगी रुख रखेंगे। शत्रु भी आपकी पकड़ में रहेंगे और आप पर हावी नहीं हो पाएंगे। आज आपकी प्रभावशाली छवि देखने को मिलेगी।

वृश्चिक राशि

टीचिंग, कोचिंग, मेडिसिन, टूरिज्म, कंसल्टेंसी या डिजाइनिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी लाभदायक रहेगा। काम में प्रगति होगी और आय में बढ़ोतरी की संभावना है।

धनु राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बिजनेस वर्क और योजनाओं में सफलता मिलेगी। मन घूमने-फिरने या कहीं बाहर जाने के मूड में रहेगा। रिश्ते और बातचीत में मधुरता बनी रहेगी।

मकर राशि

सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि अचानक कोई मुश्किल या झंझट उभरकर आपकी बनाई प्लानिंग को बिगाड़ सकता है। काम को संभलकर आगे बढ़ाएं और जल्दबाजी से बचें।

कुंभ राशि

धन लाभ के अच्छे योग हैं। बिजनेस प्लानिंग से बेहतर फायदा मिलेगा। हालांकि सेहत में कुछ तेजी या चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। काम और सेहत दोनों में संतुलन बनाकर चलें।

मीन राशि

सरकारी या प्रशासनिक कामों में फायदा मिलेगा। बड़े अधिकारियों या प्रभावशाली लोगों के बीच आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा। विरोधी और शत्रु आपके सामने कमजोर नजर आएंगे।

 

Exit mobile version