Today’s Horoscope: मेष- आज की मेहनत आपकी योजनाओं को सही दिशा देगी। अगर किसी काम में रुकावट आ रही थी तो दौड़भाग करने से वह भी दूर होने की संभावना है। कुल मिलाकर प्रयास खाली नहीं जाएंगे और उलझनें कम होंगी।
वृष
आज का दिन पेट को लेकर थोड़ा सावधानी मांगता है। ऐसी चीजें खाने से बचें जो आपको सूट नहीं करतीं। फास्ट फूड, तला-भुना और ठंडा खान-पान से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा।
मिथुन
धन और व्यापार के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। जिस काम को शुरू करने या आगे बढ़ाने का मन बनाएंगे, उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। धार्मिक कार्यों और आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी।
कर्क
मन में किसी अनजाने डर या तनाव का असर रह सकता है। आज किसी बड़े या जोखिम वाले काम को शुरू न करें, क्योंकि उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिलने के संकेत कम हैं। धैर्य रखें।
सिंह
आज आप मेहनत करेंगे तो कोई बड़ा काम या योजना सफल हो सकती है। धार्मिक कार्यों की ओर भी ध्यान जाएगा। हर क्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत दिखेगी और कदम आगे बढ़ेंगे।
कन्या
कानूनी मामलों या कोर्ट-कचहरी से जुड़े कामों के लिए समय अनुकूल है। बड़े लोग और अधिकारी आपके प्रति सकारात्मक रुख रखेंगे, जिससे काम आसान होंगे।
तुला
आज आपका सितारा मजबूत है। आप एक्टिव और उत्साह से भरे रहेंगे। किस्मत का साथ रहेगा और विरोधी भी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।
वृश्चिक
आर्थिक रूप से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार या काम से जुड़े सफर फायदेमंद होंगे। पिछली कोई बाधा या रुकावट थी तो कोशिश करने पर दूर हो सकती है।
धनु
काम और व्यापार की स्थिति बेहतर रहेगी। आप हर तरह से प्रभावी रहेंगे और सम्मान बढ़ेगा। लेकिन ध्यान रखें ठंडी चीजों और सरदी-जुकाम जैसी दिक्कतों से बचने की जरूरत है।
मकर
खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। आज की यात्रा या लंबा सफर टाल देना ही अच्छा रहेगा, वरना परेशानियां बढ़ सकती हैं।
कुंभ
टीचिंग, कोचिंग, मेडिकल, टूरिज्म, कंसल्टेंसी, प्रिंटिंग और पब्लिशिंग जैसे क्षेत्रों में काम करने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विकास और मुनाफे के संकेत हैं।
मीन
किसी बड़े व्यक्ति की मदद या समर्थन से आपकी कोई समस्या खत्म हो सकती है। वरिष्ठ लोग आपके प्रति मेहरबान रहेंगे और इससे रुके काम आगे बढ़ेंगे।

