Site icon Dainik Savera Times

राशिफल 26 Nov 2025: कई राशि को मिलेंगे नए अवसर, कुछ को संभलकर रहने की जरूरत

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Today’s Horoscope: आज का दिन आपकी दिनचर्या, फैसलों और मानसिक स्थिति पर खास असर डाल सकता है, जहां कुछ राशियों को कई नए अवसर और लाभ मिलने के योग हैं, वहीं कुछ जातकों के लिए यह दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। स्वास्थ्य, वित्तीय स्थिति और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतना लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल क्या कहता है…

मेष

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसलिए लापरवाही न करें। परिवार में किसी अप्रिय घटना की खबर मिल सकती है। व्यापार में नुकसान की संभावना है। वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी रखें।

वृषभ

आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। व्यापार में अच्छी कमाई हो सकती है। रिश्तेदारों और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ छोटी यात्रा का भी योग बन रहा है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ दे सकती है।

मिथुन

आज लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सफर के दौरान सतर्क रहें। किसी महत्वपूर्ण काम के अधूरा रह जाने से चिंता बढ़ सकती है। कुछ लोगों से मतभेद हो सकता है। व्यापार में नुकसान की आशंका है। बड़े निवेश से पहले सोच-विचार जरूर करें।

कर्क

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। व्यापार में नए काम की शुरुआत हो सकती है। किसी बड़ी साझेदारी पर बात बन सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह

आज का दिन सामान्य लेकिन स्थिर रहेगा। किसी खास व्यक्ति से बातचीत लाभकारी होगी। नए अवसर मिल सकते हैं। कामकाज की जगह पर सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य होने की संभावना है। घर खरीदने या कहीं घूमने का विचार बन सकता है।

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए दिन उत्साह और सफलता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और पदोन्नति के संकेत हैं। व्यापार में मुनाफा मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई बड़ा निर्णय लेने का समय सही है।

तुला

स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। लंबी यात्रा का योग है, लेकिन अच्छे से योजना बनाएं। किसी कारण से विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा और नए काम की शुरुआत के योग हैं। परिवार का माहौल सहयोगपूर्ण रहेगा।

वृश्चिक

आज का दिन सफलता लेकर आएगा। लंबे समय से रुका हुआ काम किसी खास व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में आर्थिक उन्नति होगी। नई योजनाएं बनेंगी। परिवार का साथ मिलेगा और जीवनसाथी से रिश्ते में सुधार होगा।

धनु

धनु राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी षड्यंत्र या विवाद में फंसने का डर है। व्यापार में नुकसान के संकेत हैं, इसलिए जोखिम न लें। संपत्ति को लेकर घर में तनाव हो सकता है। सम्मान में कमी महसूस होगी। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है।

मकर

आज नई गाड़ी खरीदने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में साथी मदद करेंगे। नौकरी में बड़े अवसर मिल सकते हैं और पदोन्नति के संकेत हैं। परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है।

कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। मौसम बदलने से सेहत प्रभावित हो सकती है। व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। साझेदारी से फायदा होगा। परिवार में शुभ कार्य होंगे और सम्मान बढ़ेगा।

मीन

आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। किसी मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिससे रिश्तों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कामकाज में नुकसान का डर है। कोई महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकता है। परिवार में तनाव और मतभेद बढ़ सकते हैं।

Exit mobile version