Today’s Horoscope: मेष- मेष राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। किसी नई योजना या प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जो आगे चलकर लाभ देगा। घर में मेहमान के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कामकाज में फोकस बनाए रखें। सेहत सामान्य रहेगी।
वृष
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा। लंबे समय से रुकी योजनाएं पूरी होती दिखेंगी, लेकिन खर्चों को लेकर थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है। परिवार में किसी की उपलब्धि आपको गर्व से भर देगी। घर बदलने या सजावट से जुड़ा विचार मन में आ सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन फायदेमंद साबित होगा। कोई नई स्किल सीखने या कोर्स करने का मन बन सकता है। बिज़नेस करने वालों की किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
कर्क
कर्क राशि वालों का आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपका स्वभाव और व्यवहार लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। दफ्तर में कठिन काम भी आसानी से पूरा हो जाएगा। घर के खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य में पहले के मुकाबले सुधार महसूस होगा।
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। अधूरे कामों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तेजी दिखेगी। व्यापारियों को किसी नए व्यक्ति से मिलना फायदेमंद हो सकता है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कन्या
कन्या राशि के लिए आज दिन शुभ रहेगा। घर में मेहमानों के आने से रौनक बनी रहेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।
तुला
तुला राशि वाले आज औसत दिन की उम्मीद कर सकते हैं। करियर से जुड़ा कोई नया फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म हो सकता है। युवाओं को मनपसंद काम मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन रुके हुए काम अचानक गति पकड़ेंगे। रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। घर में किसी छोटे समारोह को लेकर चर्चा हो सकती है। प्रेम संबंधों में पार्टनर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। सिर दर्द परेशान कर सकता है।
धनु
धनु राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज के चलते विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोग खुद का काम शुरू करने की सोच सकते हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। ठंडी चीज़ों से दूरी बनाए रखें।
मकर
मकर राशि वालों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी जरूरी मामले का समाधान मिल सकता है। बच्चों की किसी बात से मन आहत हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। कार्यस्थल पर किसी विरोधी की साजिश से सावधान रहें। व्यावसायिक सौदे करते समय पूरी जांच-पड़ताल कर लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। काम में आया कोई नया आइडिया बड़ी सफलता दिला सकता है। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। घर में किसी बड़े का रिश्ता तय हो सकता है। हल्का बुखार परेशान कर सकता है।

