Today’s Horoscope: आज साल 2025 का आखिरी दिन है और बुधवार के दिन चंद्रमा का गोचर पहले मेष राशि में रहेगा। इसके बाद वह वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दौरान गौरी योग का निर्माण हो रहा है। वहीं चंद्रमा से अष्टम भाव में सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल की युति भी बन रही है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं साल के अंतिम दिन मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। आमदनी में बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। पिता से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत हो सकती है। मां की सेहत में उतार-चढ़ाव आपको चिंता में डाल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम या पूजा-पाठ का आयोजन संभव है, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। संतान से किया गया कोई वादा समय पर पूरा करना जरूरी रहेगा।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। कार्यस्थल पर अधिकारी आपके प्रमोशन से जुड़ी बात को आगे बढ़ा सकते हैं। संतान की इच्छाएं पूरी होंगी और आप नया वाहन खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। हालांकि किसी के प्रति घमंड की भावना रखने से बचें, क्योंकि इससे भविष्य में परेशानी बढ़ सकती है।
मिथुन राशि
आज आपके हुनर और रचनात्मकता में निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहयोगी की बात आपको परेशान कर सकती है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। वैवाहिक जीवन में कुछ मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें बातचीत से सुलझाना बेहतर रहेगा। किसी पुराने दोस्त से लंबे समय बाद मुलाकात होने की संभावना है।
कर्क राशि
आज का दिन आपकी आमदनी बढ़ाने वाला रहेगा। कामकाज को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अगर कोई कीमती वस्तु खो गई थी तो उसके मिलने की संभावना है। रिश्तेदारों के यहां आना-जाना हो सकता है।
सिंह राशि
आज आपसी सहयोग की भावना मजबूत रहेगी। किसी सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है। पड़ोस में चल रहे विवाद से दूरी बनाए रखें, नहीं तो मामला कानूनी रूप ले सकता है। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। संतान से किए गए वादे को समय रहते पूरा करें।
कन्या राशि
आज आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता रखें। किसी समस्या को लेकर पिता से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। व्यापार में कुछ बदलाव करने से लाभ होगा, लेकिन किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।
तुला राशि
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करेंगे। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा, नहीं तो बाद में आर्थिक परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक राशि
आज आपको कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। भाई-बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए खत्म होगी। संतान को नौकरी के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। नए घर से जुड़ा काम शुरू हो सकता है। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से नुकसान हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें।
धनु राशि
आज का दिन लाभ देने वाला रहेगा। कामों को टालने की आदत छोड़ें, वरना आगे चलकर दबाव बढ़ सकता है। व्यापार के लिए लोन अप्लाई कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी डील में सावधानी जरूरी है। किसी को पैसा उधार देने से बचें, नहीं तो परेशानी हो सकती है।
मकर राशि
आज आपको अचानक लाभ मिलने की संभावना है। पुरानी गलतियों से सीख लेना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय अच्छा है और लोन भी आसानी से मिल सकता है। परिवार के बुजुर्गों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि
आज सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। दोस्तों के साथ साल के आखिरी दिन मौज-मस्ती करेंगे, लेकिन खानपान में संयम रखें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई अहम जानकारी मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार में वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो घर में विवाद हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना जरूरी रहेगा, तभी रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

