Site icon Dainik Savera Times

राशिफल 9 Nov 25: जानिए किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Today’s Horoscope: आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई शुरुआत और तरक्की के मौके लेकर आया है, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य और निवेश को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की ज़रूरत है। आइए जानते हैं आज के दिन का राशिफल…

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने का यह सही समय है। परिवार में कोई शुभ कार्य तय हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। बस आज बाहर का खाना खाने से बचें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। पुराने अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। घर में कोई मेहमान आ सकता है, जिससे माहौल और भी खुशनुमा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसी पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। बिज़नेस में बनाई गई नई योजनाएं सफल होंगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों से मुलाकात मन को खुशी देगी। हालांकि सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। खानपान और नींद का खास ख्याल रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा। किसी पुरानी चिंता से छुटकारा मिलेगा। परिवार में एकता और प्रेम बना रहेगा। धन लाभ के अच्छे संकेत हैं। धार्मिक या सामाजिक कार्य में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। लेकिन नींद की कमी या सिर दर्द आपको थोड़ा परेशान कर सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। काम के क्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। परिवार में छोटी यात्रा का योग बन रहा है। कोई खास व्यक्ति आज अपने दिल की बात आपसे साझा कर सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। अपनी समझदारी और शांत स्वभाव से आप किसी मुश्किल स्थिति को संभाल लेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सफलता भरा रहेगा। कोई पुराना परिचित आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन शानदार रहेगा। कामकाज में आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा। प्रेम जीवन में नई शुरुआत के योग हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी भी निर्णय में जल्दबाज़ी न करें। सिर दर्द या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें और मेहनत करने की ज़रूरत है। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं और आपकी बातों की सराहना होगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। नियमित व्यायाम फायदेमंद रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। नए कॉन्ट्रैक्ट या डील मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी से कोई खास तोहफा मिल सकता है जिससे मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए दिन शानदार रहेगा। आपके प्रयास रंग लाएंगे और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार के साथ किसी शुभ आयोजन में शामिल होंगे। कोई नया संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित होगा। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है, इसलिए संयम रखें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी की बातों में आकर निवेश न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ के प्रबल योग हैं। सिंगल लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। सेहत में कोई बड़ी समस्या नहीं रहेगी।

Exit mobile version