Horoscope for 14 August 2026: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो शाम 6:48 बजे तक रहेगी। सुबह 9:29 बजे तक परिघ योग रहेगा, इसके बाद शिव योग का प्रभाव शुरू होगा। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र देर रात 3:43 बजे तक रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की इन स्थितियों का अलग-अलग राशियों पर अलग प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और क्या है आपका शुभ रंग व शुभ अंक…
मेष
आज सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक सफलता के लिए मेहनत करनी होगी, लेकिन प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। महिलाएं घर से कोई नया काम शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा सकती हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8
वृषभ
मेहनत का परिणाम मिलने से आज मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी बातों को महत्व मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में अचानक आर्थिक लाभ का अवसर बन सकता है। स्वास्थ्य भी सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है और नए अनुभव भविष्य में आपके काम आ सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
मिथुन
दिन में उतार-चढ़ाव के बावजूद कई यादगार पल मिल सकते हैं। किसी खास व्यक्ति की बात आपके विचारों को प्रभावित कर सकती है। अतीत से जुड़े किसी व्यक्ति से संपर्क होने की संभावना भी है। कार्यस्थल पर आपके काम से दूसरे लोग प्रेरित होंगे। जरूरतमंद की सहायता करने से आत्मिक संतोष मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
कर्क
कारोबार में अच्छा लाभ मिलने से विस्तार की योजना पर विचार कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में जीवनसाथी का सहयोग उपयोगी रहेगा। आपकी व्यावहारिक सोच परिस्थितियों को संभालने में मदद करेगी। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई नया अवसर मिल सकता है। हालांकि, बातचीत करते समय भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
सिंह
कार्यस्थल पर आपके व्यक्तित्व और पहनावे की प्रशंसा हो सकती है। सामाजिक स्तर पर किए गए अच्छे कार्यों से सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ के साथ व्यावसायिक संबंध भी मजबूत होने के संकेत हैं। भविष्य की आर्थिक योजनाओं के लिए आय-व्यय का संतुलन बनाकर चलें। स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक तली-भुनी चीजों से दूरी रखना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: पिच
शुभ अंक: 9
कन्या
जिस काम को लंबे समय से शुरू करने की योजना बना रहे थे, उसे आज आगे बढ़ाने का अच्छा समय है। मेहनत के सकारात्मक परिणाम जल्द मिल सकते हैं। विरोधियों का रुख नरम पड़ सकता है और संबंध बेहतर होने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई की रणनीति में बदलाव से लाभ मिल सकता है। मानसिक उलझनों से राहत मिलने के भी संकेत हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 6
तुला
व्यापार में लाभ के अवसर बनेंगे और ऑफिस में सहकर्मी की मदद से कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। कानूनी विवादों से दूरी बनाए रखना समझदारी होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के बावजूद खानपान पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ शाम को किसी अहम मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। आर्थिक क्षेत्र में बदलाव आपके लिए सुख-समृद्धि के नए रास्ते खोल सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6
वृश्चिक
अधूरे काम पूरे होने से राहत और खुशी मिलेगी। दिन के अंत तक कोई अच्छी खबर परिवार के माहौल को खुशनुमा बना सकती है। आपकी प्रभावशाली personality लोगों को आकर्षित करेगी। रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी और धन प्राप्ति के कई अवसर सामने आ सकते हैं। कारोबार में होने वाले बदलाव आपके हित में रहने के संकेत हैं। जीवनसाथी से कोई खास उपहार भी मिल सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 8
धनु
आज बड़ों की सलाह आपके लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा और परिवार के साथ मंदिर जाने का अवसर मिल सकता है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए नौकरी से जुड़ा अच्छा अवसर सामने आ सकता है। दोस्तों की मदद से कोई काम आसानी से पूरा होगा। होटल मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को नए कारोबारी अवसर मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: मैरुन
शुभ अंक: 7
मकर
दिन सामान्य से बेहतर रहेगा और जिस काम को हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने में सफलता मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात रिश्तों में गर्मजोशी लाएगी। नए लोगों से संपर्क बढ़ाने का प्रयास भविष्य में लाभदायक हो सकता है। बच्चों के साथ घर पर खुशनुमा समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का मार्गदर्शन आगे बढ़ने में मदद करेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 2
कुंभ
आज का दिन उत्साह और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। परिवार, खासकर माता-पिता का सहयोग किसी काम को जल्दी पूरा कराने में मदद करेगा। खुलकर संवाद करने से रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने से कार्यक्षमता भी बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन महत्वपूर्ण हो सकता है और प्रतियोगी या सरकारी नौकरी से जुड़ी उम्मीदें मजबूत हो सकती हैं। समाजसेवा के कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 4
मीन
आज आर्थिक और व्यक्तिगत दोनों स्तरों पर राहत मिलने के संकेत हैं। बचपन के किसी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर सकती है। लंबे समय से लंबित काम पूरा होने से मन हल्का होगा। खेलकूद में रुचि रखने वाले युवाओं को उत्साहवर्धक अवसर मिल सकते हैं। कोई अच्छी खबर घर के माहौल को उत्सव जैसा बना सकती है। परिवार में प्रेम, सहयोग और शांति का वातावरण बना रहेगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 5

