Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राशिफल: अष्टमी के दिन इस राशि के जातकों पर होगी माता की आपार कृपा

October 22, 2023

राशिफल: अष्टमी के दिन इस राशि के जातकों पर होगी माता की आपार कृपा

मेष राशिफल
आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने वाले हैं। साथ ही कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है, जिस कारण आप और आपका साथी दोनों खुश रहेंगे। आज के दिन आप अपने पार्टनर को अपने मन की बात बोल सकते हैं। यह दिन आपके लिए अच्छा है। आपके प्रपोजल पर पार्टनर का अच्छा रिस्पांस आएगा।

वृषभ राशिफल
आज आपका लव पार्टनर आपसे बहुत खुश दिखाई देगा। आपका पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर जाने की इच्छा जाहिर कर सकता है। आज बहुत दिनों बाद अपने पार्टनर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन आपके पार्टनर के साथ अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशिफल
आज आपको अपने लव पार्टनर के बारे में कुछ पर्सनल बातें सुनने को मिल सकती हैं, जिससे आपके मन में अपने साथी के प्रति भाव बदल सकते हैं। अच्छा होगा बातों को पहले समझ लें, फिर अपने संबंध के बारे में कोई डिसीजन लें।

कर्क राशिफल
आज आपका लव पार्टनर आपसे कहीं बाहर जाने के लिए बोल सकता है, जिसे आप एक्सेप्ट करेंगे। आज का दिन पार्टनर के साथ आपका अच्छा बीतने वाला है। आज आपका पार्टनर आपको भरपूर प्यार देगा। साथ ही आपके मन में चल रही बातों को एक्सेप्ट करेगा।

सिंह राशिफल
आज आपका लव पार्टनर आपसे दूरी बना सकता है। हो सकता है वो आपके साथ अपने रिश्ते को खत्म करना चाह रहा हो। इस कारण वह आपके प्रति अपना व्यवहार बदल सकता है। ऐसे में चिंता करने की जरूरत नहीं है, डिप्रेशन आदि से बचने का प्रयास करें।

कन्या राशिफल
अपने लव पार्टनर को आज आप अपने मन की बात बोल सकते हैं। आपका पार्टनर आपको मन ही मन पसंद करता है, लेकिन आपसे अपने मन की बात नहीं बोल पाता है। आज आप पहल कर सकते हैं और आपको इसका पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा। आपका साथी आपके प्रपोजल को एक्सेप्ट करेगा।

तुला राशिफल
आज का दिन लव लाइफ को लेकर अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। मनोरंजन के साधनों पर समय व्यतीत कर सकते हैं। पार्टनर का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशिफल)
आप आपके लव पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर उलझ सकते हैं। हो सकता है कोई तीसरा आदमी आपकी लव लाइफ को बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है। अच्छा होगा कुछ बातों को इग्नोर करें। अपने साथी के साथ बैठकर उन विषयों पर बात करें।

धनु राशिफल)
आज आपका लव पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है। उनके मन में कुछ दुविधा चल रही है, जिसे वो आज आपसे शेयर कर सकता है। इससे आपको कोई बड़ा डिसीजन लेना पड़ सकता है।

मकरराशिफल
आज आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। मनाने के लिए आज आप उन्हें गिफ्ट दें या उनकी शर्तों को मानने के लिए तैयार रहें। आज उन्हें मनाना कुछ कठिन होगा। अच्छा होगा उनके साथ समय बिताएं। साथ ही उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाएं।

कुंभ राशिफल
आज आपका लव पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बनने को तैयार हो सकता है। आज का दिन अनुकूल है, अपने साथी से अपने मन की बात बोलें। आपका साथी भी आपके प्यार को एक्सेप्ट करेगा और वो आपका जीवन साथी बनने के लिए तैयार हो सकता है।

मीनराशिफल
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप अपने लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे। मौसम के हिसाब से यह समय अच्छा है। आपका साथी आपका भरपूर साथ देगा। अपने साथी को खुश करने के लिए आज आप उन्हें कोई गिफ्ट दे सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें