Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राशिफल: आज के दिन ग्रहों की स्थिति नकारात्मक विचारों से घेरने का प्रयास कर सकती है, जानिए अपना आज का राशिफल

August 21, 2023

राशिफल: आज के दिन ग्रहों की स्थिति नकारात्मक विचारों से घेरने का प्रयास कर सकती है, जानिए अपना आज का राशिफल

वृष – वृष राशि के लोगों को आज के दिन ग्रहों की स्थिति नकारात्मक विचारों से घेरने का प्रयास कर सकती है, लेकिन आपको अपनी सोच को पॉजिटिव ही रखना है. व्यापारियों को ग्राहकों की पसंद और नापसंद को प्राथमिकता देनी चाहिए क्योंकि व्यापारिक मुनाफा ग्राहकों की बढ़ोतरी पर ही निर्भर है. युवाओं के मन में आज के दिन दान पुण्य की इच्छा जाग्रत हो सकती है, अब यदि इच्छा जाग्रत हो गई है, तो आगे बढ़कर दान पुण्य भी करें.

मिथुन – मिथुन राशि के रिसर्च से जुड़े लोगों को कामकाज में नई उपलब्धि हासिल होगी. व्यापारियों द्वारा ग्राहकों को दी जाने वाली उत्कृष्ट सेवाओं के परिणाम स्वरूप उन्हें समाज में मान सम्मान मिलेगा, साथ ही ग्राहकों से प्यार भी मिलेगा. युवा वर्ग आज हनुमानजी की आराधना के साथ दिन की शुरुआत करें, जिससे आपके सभी संकट दूर होंगे. अभिभावक वर्ग बच्चों के विवाद से खुद को दूर ही रखें, अन्यथा बच्चों की लड़ाई में बड़ों के बीच मनमुटाव हो सकता है.

कर्क – कर्क राशि के लोग यदि घर से ही कार्य कर रहें है तो आप आनंद लेते हुए कोई मनोरंजन आदि भी कर सकते हैं. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए व्यापारियों के कामकाज में विघ्न पड़ सकता है. लंबे समय तक रुकावटें तनाव बढ़ा सकती हैं. युवाओं को खुद को साबित करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा, एक बात सदैव याद रखें कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है. मन में कोई तनाव या उलझन है, तो परिवार के साथ साझा करें इससे आप मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे.

सिंह – इस राशि के नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को कामकाज पर थोड़ा ध्यान लगाना चाहिए, जिससे संस्थान को कार्य के बेहतर परिणाम हासिल हो सकें. आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, क्योंकि आज आपको रुकी हुई पेमेंट मिलने की संभावना है. युवा काम में मन न लगने से तनाव और परेशानी महसूस कर सकते हैं, तनाव से बचने के लिए खाली बैठने के बजाए अपने आप को किसी न किसी कार्य में व्यस्त रखें. बेवजह दूसरों के मुद्दों में पड़ने और सलाह देने की आदत में बदलाव लाना होगा, क्योंकि अनायास सलाह देने की आदत परिजनों से मतभेद पैदा कर सकती है.

कन्या – कन्या राशि के ऐसे लोग जो बैंकिंग सेक्टर में काम करते हैं, उनका तबादला अनचाहे स्थान पर होने की उम्मीद बन रही है. कारोबार को बढ़ाने के लिए व्यापारी वर्ग को नई योजनाओं में रुचि लेनी चाहिए और उन योजनाओं पर कार्य भी करना चाहिए. युवाओं के जिन मित्रों से काफी दिनों से बात नहीं हुई है, आज फोन पर बात करके उनका हाल-चाल ले सकते हैं. परिवार की अहमियत को समझते हुए उनके साथ समय व्यतीत करें, साथ ही उनका ख्याल भी रखें.

तुला – तुला राशि के लोग शोधपरक के कामकाज में कोई जल्दबाजी न दिखाएं, अन्यथा नुकसान हो सकता है. जो नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो पूरी तरह से सावधानी रखकर कदम उठाएं. अब से विद्यार्थी वर्ग को मनोरंजन के बजाय पढ़ाई पर ध्यान देना होगा अन्यथा वह अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं. आज के दिन को देखते हुए पारिवारिक स्थितियां सामान्य रहेंगी और सभी से समान सहयोग मिलेगा.

वृश्चिक – वृश्चिक राशि के लोग मेहनत करने के लिए अभी से अपनी कमर कस लें क्योंकि ग्रह आपको जिम्मेदारियों का भार देकर आपकी क्षमता को चेक करना चाहते हैं. व्यापारियों को लापरवाही बरतने की सूरत में नुकसान होने की आशंका है. यदि युवाओं के पास कोई मदद की उम्मीद से आता है, तो बिना किसी सोच विचार के उसकी मदद करने के लिए आगे बढ़े. ग्रहों का गोचर दांपत्य और पारिवारिक जीवन की बिगड़े माहौल को सुधारने के लिए प्रेरित कर सकता है, स्थिति को सामान्य करने के लिए यदि पहल करनी पड़े तो इसमें संकोच न करें.

धनु – धनु राशि के लोगों को ऑफिशियल कामकाज को और बेहतर बनाने के लिए प्लानिंग करने की जरूरत है. जिन लोगों के कारोबार से हाल फिलहाल में कोई पार्टनर जुड़ा है, उन्हें पार्टनर के साथ नई प्लानिंग करनी चाहिए. युवा वर्ग यदि कोई प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं, जिससे आपका जॉब प्रोफाइल बढ़े तो कर सकते हैं. पिता और पिता तुल्य लोगों के साथ बहस करने से बचें, आपकी बातें उनके दिल को ठेस पहुंचा सकती हैं.

मकर – मकर राशि के लोग काम करने के साथ मेल और मैसेज पर नजर बनाए रखें, जिससे महत्वपूर्ण मेल नजर से निकलने न पाएं. लग्जरी सामान बेचने वाले व्यापारियों को समान की देखरेख का खास ध्यान रखना होगा, लापरवाही के चलते लाखों का नुकसान होने की आशंका है. जिन युवाओं का आज जन्मदिन है, वह अपने माता-पिता या तुल्य लोगों का आशीर्वाद अवश्य ग्रहण करने के बाद ही घर से बाहर जाए.

कुंभ – इस राशि के लोगों को परिश्रम और योग्यता के मुताबिक सफलता मिलने में संदेह है, जिसे लेकर मन छोटा न करें, मेहनत का उचित फल आज नहीं तो कल जरूर मिलेगा. अंतरिक्ष में चल रही ग्रहों की स्थिति व्यापारियों को लाभ की स्थिति तक पहुंचने में मदद करेगी. रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं को आज के दिन उनकी इच्छा अनुरूप रोजगार मिलने की संभावना दिख रही है.

मीन – मीन राशि के लोग कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करें, जिससे काम करने में रुचि बढ़े. व्यापारियों द्वारा की जा रही मेहनत का फल उन्हें आज मिलने की संभावना दिख रही है, कारोबार में अपेक्षित मुनाफा होगा. विद्यार्थी वर्ग मनोरंजन और पढ़ाई के बीच का तालमेल बनाकर चलें और इसी के अनुसार अपना समय खर्च करें. यदि मन में किसी प्रकार की दुविधा या शंका है, तो उसे जीवनसाथी के साथ साझा करके हल्कापन महसूस कर सकते हैं.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें