Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राशिफल : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है, जानिए अपना आज का राशिफल

March 28, 2023

राशिफल : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है, जानिए अपना आज का राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आपने कोई महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में लिया, तो बाद में आपको इससे समस्या होगी और कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का बोझ आ सकता है, लेकिन फिर भी आप मुश्किल काम को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। परिजनों के साथ मिलकर आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं।

वृष
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ आज आपसी प्रेम बना रहेगा और आप अपनी दिनचर्या में यदि किसी बदलाव को करने की सोचेंगे, तो इससे आपके काफी काम लटक सकते हैं। आप किसी काम की पूरी जानकारी मिले बिना उसमें हाथ ना डालें। जल्दबाजी से आपका कोई काम बिगड़ सकता है।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आप पर हावी होने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपके परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे और आपने यदि जीवनसाथी से कोई वादा किया है, तो आज आप उसे पूरा अवश्य करेंगे।

कर्क
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्ति के लिए रहेगा। घर परिवार में सदस्यों में बेवजह किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे माहौल तनाव से भरा होगा और आपका मन किसी काम को करने में नहीं लगेगा, जिससे आप अपने काफी काम को कल पर टाल सकते हैं। आपको किसी काम को बिना सोचे समझे नहीं करना है, नहीं तो इससे आपको नुकसान होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें