Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राशिफल: आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, जानिए अपना आज का राशिफल

April 13, 2023

राशिफल: आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, जानिए अपना आज का राशिफल

मेष
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यावसायिक गतिविधियों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और व्यापार कर रहे लोगों को आज कुछ लाभ देखने को मिलेगा। आप यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपने संतान से यदि कोई उम्मीदें लगाई थी, तो वह आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी।

वृष
आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपने परिजनों की सीख पर चलकर आगे बढ़ेंगे, जिससे आपके सभी काम आसानी से बनेंगे, लेकिन किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को आज किसी पुरानी प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में आप कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी की बातों पर ध्यान ना दें, नहीं आपको कोई नुकसान हो सकता है और अपने कार्यों को आप समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। आपको आज कोई समझौता करने से बचना होगा और बड़ों की बात सुने व समझें तब उस पर अमल करें।

कर्क
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है। आप अपने वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। नेतृत्व क्षमता और सामंजस्य आप बनाए रखें। जीवन साथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा मे मिलता दिख रहा है। माताजी की सेहत को लेकर आप सचेत रहें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, तभी वह शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर कर पाएंगे।

सिंह
आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको यदि काम में कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। आप एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। यदि आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्य आपको कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

कन्या
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशहाली लेकर आएगा, क्योंकि उनके साथी से रिश्तों को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह दूर होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान को आप संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। माता जी से आपको मन की किसी बात को कहने का मौका मिलेगा।

तुला
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। यदि आप किसी भूमि, भवन आदि की खरीदारी करने वाले है, तो आपका वह सपना आज पूरा हो सकता है। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें और आपको यदि कोई जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने भाई बंधुओं से कुछ सीख लेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। आपकी साख और सम्मान बढ़ने से आपको प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण कामों में आप देरी ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।

धनु
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लग रहेंगे। घर परिवार में यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी और सभी एक दूसरे के करीब आएंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

मकर
आज का दिन आपके लिए राजनीतिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके कुछ कार्य भी लंबे समय से रुके है, तो वह आज पूरे हो सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और माता पिता से आप किसी जरूरी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने वाणिज्य व्यवहार में मधुरता बनाए रखे, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाएं और कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को आप ना लटकाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी निवेश संबंधी मामले में आज आपको अच्छे से सोच विचार अवश्य करना होगा। आप किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों का पालन अवश्य करें।

मीन
नौकरी में कार्यरत लोगों को आज कई पुरस्कार मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रभाव बनाए रखें, नहीं तो आपके कुछ शत्रु उनमें रोड़ा अटका सकते हैं। आय के एक से अधिक स्त्रोत प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि कुछ लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें