Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राशिफल: आज इस राशि के जातक अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है, जानिए अपना आज का राशिफल

October 6, 2023

राशिफल: आज इस राशि के जातक अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है, जानिए अपना आज का राशिफल

मेष राशिफल
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती हैं। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।

वृषभ राशिफल
आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते है। आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे, परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मिथुन राशिफल
आप दिन उतार चढाव वाला रहेगा, स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। अपने के किसी व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगियों द्वारा आपको नुकसान पहुंचाया जा सकता है, संभलकर रहें। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।

कर्क राशिफल
आज का दिन आपका सोच विचार कर काम करने का है। आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार-व्यवसाय में न लें। नई साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आप आज वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह राशिफल
आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पाटनरों से सावधान रहें, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है। कोई नया लेन-देन आज न करे, वाहन आदि के चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या राशिफल
आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। आज आप पारिवारिक मतभेद में उलझ सकते हैं। आप कोई बड़ा जोखिम आज व्यापार में न उठाएं, पत्नी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रह सकते हैं।

तुला राशिफल
आज का दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया मकान जमीन की खरीदारी आज कर सकते हैं। आज किसी विशेष काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक विवाद से आज आप दूर ही रहें, नही तो हानि उठानी पड़ सकती हैं।

वृश्चिक राशिफल
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा, कोई नया काम आज शुरू कर सकते हैं। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का योग बनेगा। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है।

धनु राशिफल
आज के दिन आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। किसी काम का बहुत दिनों से सोच रहे हैं, आज वह काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।

मकर राशिफल
आज आप किसी लम्बी यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना हो सकता है। जिससे रुके हुए काम बन सकते हैं। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है, अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रहेंगे।

कुंभ राशिफल
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मानसिक तनाव आदि खत्म होगा। परिवार के लोगों से संबंध मधुर होंगे। पड़ोसी से वाद विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें। किसी कार्य की योजना बन सकती है। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मीन राशिफल
आज आप किसी पारिवारिक समस्या से निजात पाएंगे। आपका मन थोड़ा अशांत रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे, पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें, लम्बी यात्रा पर जाना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें