Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राशिफल: आज मिथुन राशि के जातकों पर सूर्य देव की कृपा बनी रहेगी, जानिए अपना आज का राशिफल

December 11, 2022

राशिफल: आज मिथुन राशि के जातकों पर सूर्य देव की कृपा बनी रहेगी, जानिए अपना आज का राशिफल

मेष राशि – आज का दिन यात्रा के लिहाज से बहुत ही अनुकूल है. यदि आज आप दूर स्थानों की यात्रा करते हैं तो आपकी यह यात्रा विशेष लाभकारी रहेगी। अगर आप विदेश यात्रा की सोच रहे हैं तो आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष राशि – आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने काम के बीच संतुलन बनाए रखेंगे। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। आपकी मेहनत के लिए समाज में आपको सम्मानित किया जा सकता है।

मिथुन राशि – रविवार के दिन मिथुन राशि के जातकों पर सूर्य देव की कृपा बनी रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और साथ मिलेगा। काम में मन लगाने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि – आपके जन्म के समय चंद्रमा कर्क राशि में था। आज चंद्र गोचर के समय चंद्रमा बृहस्पति, शनि और बुध के नक्षत्रों से गुजर रहा है। यह संक्रमण परिस्थितियों के अनुसार अनुकूल परिणाम दे सकता है। यह परिवर्तन अध्यात्म के विकास में सहायक होगा।

सिंह राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. परिवार का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। आपका मान सम्मान बढ़ सकता है। आप किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त हो सकते हैं। लेन-देन करने से बचें। आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के सहयोग में कमी आ सकती है।

कन्या राशि – कन्या राशि के जातक आज अपने कारोबार में तरक्की महसूस कर सकते हैं। सूर्यदेव की कृपा से आप अपने सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। अपना हर काम सोच समझ कर करें। कारोबार में छोटी सी गलती से नुकसान हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें।

तुला – आज आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं. शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में आप विजयी होंगे, इस क्षेत्र में भाग्य आपका साथ देगा। कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए आपको सावधान रहना होगा। ऐसे कई फैसले आप अपने स्तर पर ले पाएंगे। जो लाभकारी होगा।

वृश्चिक राशि –आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। किसी मित्र का हालचाल आप फोन पर पूछ सकते हैं। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। पिता से धन की प्राप्ति होगी। हो सकती है।

धनु राशि – आज वैवाहिक संबंधों में आपकी रुचि कम हो सकती है. यह आपके लिए औसत दिन है। यदि आप एक शांतिपूर्ण वैवाहिक जीवन चाहते हैं तो अपने दृष्टिकोण और व्यक्तित्व को बदलने की आवश्यकता है। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घरेलू सामानों में वृद्धि होगी।

मकर राशि -आज आपको कोई पत्र या महत्वपूर्ण संदेश प्राप्त हो सकता है. क्रय-विक्रय के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी योजना पर काम शुरू करने और यात्रा करने के लिए दिन शुभ है। आज आंख और चेहरे की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें।

कुम्भ राशि – आज आपका दिन आर्थिक मामलों में फ़ायदेमंद रहेगा. किसी काम में आपको बड़ा फायदा मिलेगा। व्यापार में कम मेहनत से भी आपको अधिक लाभ मिलेगा। जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा।

मीन राशि –आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने से आपको ज़बरदस्त आर्थिक लाभ होगा. रविवार को खुशियां आपके दरवाजे पर दस्तक देंगी। आपकी सहनशक्ति भी बढ़ेगी। निजी तौर पर आपकी तरक्की होगी। पारिवारिक वाद-विवाद से मुक्ति मिलेगी।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें