Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

राशिफल: आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ देने वाला रहेगा , जानिए अपना आज का राशिफल

April 16, 2023

राशिफल: आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ देने वाला रहेगा , जानिए अपना आज का राशिफल

मेष
आज का दिन आर्थिक लाभ देने वाला रहेगा और आकस्मिक धन लाभ के योग है। बच्चे की पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। पेट संबंधित बीमारी होने के योग है। जीवनसाथी से बात करने से पहले सोच विचार करें। किसी बात को लेकर मन मुटाव हो सकता है।

वृषभ
आज का दिन जातक का सफल दिनों में से एक रहेगा, रुके हुए काम होंगे। कोई पुराना मित्र आपसे मदद मांग सकता है। सकारात्मक व्यवहार के कारण रिश्तेदारों में आपको सराहा जाएगा।

मिथुन
आज के दिन सुबह सुबह जीवनसाथी से विवाद होने का योग है, जिसके कारण मन खराब रह सकता है। कार्य में प्रगति और लाभ में वृद्धि होगी। पुरानी लेन दारी वापस आएगी।

कर्क
आज मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। कोई नया प्लान क्रियान्वित होगा, जिससे कमाई मे बढ़ोत्तरी होगी। शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी खबर प्राप्त होगी।

सिंह
आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। घर में साज सज्जा पर धन खर्च हो सकता है। परिवार में खुशी का माहोल बनेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा।

कन्या
आज पुराने मित्रो से मुलाक़ात होगी। सलाह दी जाती है की गलत संगति और नशे की लत से परहेज करें। छोटी-छोटी बातों पर तेज गुस्सा आ सकता है। अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

तुला
आज के दिन जातक भविष्य के कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। मन में तनाव और बेचैनी बनी रहेगी। पड़ोसियों से वाद-विवाद हो सकता है, सतर्क रहें। नवविवाहित जातक प्रेम प्रसंग मे अपना समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक
आज के दिन जातक को न चाहते हुए भी यात्राएं करनी पड़ेगी, जिससे मन अस्त-व्यस्त रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें, सलाह दी जाती है कि भोजन समय पर करें। कोई नया व्यवसाय खोलने का विचार मन में आयेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विष्णु मंदिर में घी का दीपक जलाए, सुख-शांति बनी रहेगी।

धनु
आज के दिन जातक को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं। परिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। आकस्मिक कोई रिश्तेदार घर पर आने से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर
आज के दिन कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है,सतर्क रहने की आवश्यकता है। नफ़रत की भावना मन में रखने से मन खराब रहेगा। कोई भी निर्यण लेने से पहले धैर्य और विवेक से कार्य करें। सलाह दी जाती है कि आज अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाए।

कुंभ
आज के दिन कोई प्रभावशाली व्यक्ति से जातक का सम्पर्क होगा, जिससे भविष्य में लाभ होने के योग है। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ शाम के समय घूमने जाएंगे। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा।

मीन
आज के दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। उच्च शिक्षा एवं शोधादि कार्यों के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। आज का दिन जातक का कई रूपों में अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में मधुर माहौल मिलेगा। अविवाहित जातक के लिए शादी के लिए रिश्ता आने की संभावनाएं हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें