Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

राशिफल: आज का दिन आपके लिए उतार चढाव से भरा रहेगा, जानिए अपना आज का राशिफल

November 14, 2023

राशिफल: आज का दिन आपके लिए उतार चढाव से भरा रहेगा, जानिए अपना आज का राशिफल

मेष राशिफल
आज का दिन उतार चढाव से भरा रहेगा। व्यवसाय में सहयोगियों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच विचार कर करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशिफल
आज आपका रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। नये कार्य की कार्य योजना बनेगी। आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे भविष्य की संभावनाएं बनेगी। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी का सहयोग मिलेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशिफल
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में आप नया निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर आप जा सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज के दिन अपने किसी परिचित के साथ विवाद के कारण आप परेशान रह सकते हैं। अच्छा होगा कि आप पारिवारिक विवाद से दूर रहें। व्यवसाय में कोई नया परिवर्तन आज न करें, नही तो नुकसान उठाना पड सकता है। परिवार में अपनों से व्यवहार ठीक रखें।

सिंह राशिफल
किसी कार्य के लिए आज आप परेशान रह सकते हैं। विरोधियों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मतभेद ना बढ़ाएं, नहीं तो हानि होगी।

कन्या राशिफल
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े आयोजन में जाना होगा। आप अपने व्यवसाय में आज कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापारियों में पार्टनरशिप से लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला राशिफल
आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया मकान या जमीन की खरीदारी आज कर सकते हैं। आज किसी विशेष काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। परिवारिक विवाद से आज आप दूर ही रहें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशिफल
आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई नया काम आज शुरू कर सकते हैं। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है।

धनु राशिफल
आज के दिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी काम का बहुत दिनों से सोच रहे हैं, आज वह काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।

मकर राशिफल
आज के दिन आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। आप कोई नया निवेश व्यापार-व्यवसाय में कर सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पार्टनरों का अच्छा सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। पत्नी परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशिफल
आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान की चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आप किसी नये काम के लिए विचार कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद से दूर रहें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें