Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राशिफल: आज व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में आपको बहुत सफलताएं मिल सकती है, जानिए अपना आज का राशिफल

January 24, 2023

राशिफल: आज व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में आपको बहुत सफलताएं मिल सकती है, जानिए अपना आज का राशिफल

मेष राशि – आज व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में आपको बहुत सफलताएं मिल सकती है। रोजगार में आप लोगों को फायदा मिलेगा। पैसो से जुड़े मामले सुलझेंगे। साथी के साथ लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता हैं। बिजनेस में नई योजनाएं सामने आ सकती हैं।

वृषभ राशि – आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। विशेष तौर पर मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे और शारीरिक रूप से भी कुछ परेशानी आपको आज दिक्कतें दे सकती है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और खाने-पीने पर ध्यान दें।

मिथुन राशि – आपका व्यवहार दूसरों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचेगा। आज आप अपनी मधुर बातों की वजह से अपने काम निकलवाने में कामयाब होंगे। आज आप परिवार के साथ बढ़िया समय बिताएंगे। कहीं घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

कर्क राशि – कर्क राशि वाले आज अपने दुश्मनों पर भारी रहेंगे। अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें। कोर्ट-कचहरी के फैसले आपके हित में आएंगे। आर्थिक स्थिति नाजुक हो ऐसी अनुभूति प्रतीत होगी। भाग्य की अनुकूलता का लाभ उठाएं. नौकरी बदलने का मन होगा मनचाही सफलता के न मिलने से तनाव में रहेंगे।

सिंह राशि – आपके लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप अपनी संतान के प्रति अधिक गंभीरता से विचार करेंगे उनकी पढ़ाई को लेकर और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग पूरी तरह से आपके साथ होगा।

कन्या राशि – आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। पूरी ऊर्जा के साथ आज जिस काम को करेंगे वो समय से पहले पूरे हो जाएंगा। इस राशि के इंजीनीयर्स आज अपने अनुभव को प्रयोग सही दिशा में करें। उन्हें सफलता मिलेगी।

तुला राशि – आपके घर किसी मेहमान के आने की संभावना है। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। आपकी इनकम में बढोत्तरी हो सकती है। परिवार के साथ एक मजेदार दिन की योजना बनाई जाएगी।

वृश्चिक राशि – अपने खान-पान पर अगर आपने ध्यान नहीं दिया तो आज आप बीमार पड़ सकते हैं। घर में सुख सुविधाएं रहेंगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और आप हर काम को मजबूती से निभाएंगे। आपको गाड़ी चलाने से बचना चाहिए क्योंकि कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

धनु राशि – आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके जीवनसाथी के ननिहाल से कोई बड़ी खुशखबरी आ सकती है। आज आप सामने आई समस्याओं को हल आसानी से निकाल सकते है। आज आप अपने दोस्तों से मिलने उनके घर जा सकते है।

मकर राशि – आज का दिन मकर राशि वालों के लिए फलदायक रहने वाला है। उन्नति के योग बन रहे हैं। नये लोगो से मुलाकात होगी। आपके व्यवसाय में तथा आय में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पैसों को लेकर अनबन हो सकती है। लेन-देन के कुछ मामलों में आप कंजूसी भी करेंगे।

कुंभ राशि – आपके लिए आज का दिन काफी पैसा बरसाने वाला है। आज आपकी आमदनी में अचानक से बढ़ोतरी होगी जो आपको बहुत खुशी देगी। बॉस की कृपा आपको प्राप्त होगी और आपका ओहदा बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपका दिन बेहतर रहने वाला है, इसके अलावा आपके दांपत्य जीवन में भी खुशी के पल आएंगे।

मीन राशि – आज आपका वैवाहिक जीवन पहले की अपेक्षा काफी खुशनुमा रहेगा। वाहन को सावधानीपूर्वक चलाएं, वरना हल्की-फुल्की चोट लग सकती है। इस राशि के बच्चो का आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें