Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राशिफल: आज आपको अकास्मिक भय का वातावरण बना रहेगा, जानिए अपना आज का राशिफल

April 19, 2023

राशिफल: आज आपको अकास्मिक भय का वातावरण बना रहेगा, जानिए अपना आज का राशिफल

मेष राशिफल: आज आपको अकास्मिक भय का वातावरण बना रहेगा, किसी अपने का दुखद समाचार मिलेगा, मानसिक तनाव बना रहेगा, न्यायलय पक्ष में हानि उठानी पड़ सकती है, परिवारिक मतभेद उभर कर सामने आएंगे, व्यर्थ के कामों में धन नष्ट होगा।

वृषभ राशिफल: आज आपका मन अशांत रहेगा, व्यर्थ की उलझनें सामने आएंगी, पत्नी से अनबन हो सकती है, शारीरिक थकान, चिड़चिड़ाहट महसूस करेंगे, वाणी पर संयम रखें ,कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।

मिथुन राशिफल: आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा, नए काम का शुभारंभ होगा ,व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे, नए लोगों से मेलजोल बनेगा, समाज में पद प्रतिष्ठा का सम्मान प्राप्त होगा, धन की आवक बढ़ेगी ,स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कर्क राशिफल: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, व्यापार में धन का लाभ होगा, नौकरी वालों को आधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा, घर में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा, किसी अपने के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशिफल: आज के दिन सावधान रहें, पड़ोसी से अकारण किसी बात पर विवाद हो सकता है, शारीरिक चोट, पेट दर्द हो सकता है। नौकरी वालों का आधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं, जिससे उन्हें अपमानित होना पड़ सकता है, धन हानि होगी।

कन्या राशिफल: आज के दिन यात्रा आदि से बचें, वाहन न चलाएं ,परिवार में कलह का वातावरण बनेगा, पत्नी के सेहत का ख्याल रखें। प्रशासनिक कार्यों में रूकावट आएगी, जमीनी विवाद हो सकता है, स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रोग के कारण शारीरिक पीड़ा हो सकती है।

तुला राशिफल: आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती वाला होगा, कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा, परिवार के साथ बाहर यात्रा आदि पर जाने का योग बन सकता है, रुके हुए कार्य बनेंगे, पुराना चला आ रहा मतभेद समाप्त होगा, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, धन लाभ होगा।

वृश्चिक राशिफल: आज आपको सम्मुख चंद्रमा धन लाभ का योग बनाता है, अपनों के बीच मान सम्मान बढ़ेगा, आज आपकी वाणी से आधिकारी प्राभावित होंगे, रुके काम बनेंगे, कोई नये कार्य की योजना बन सकती है, पत्नी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी!

धनु राशिफल: आज आपका दिन उलझनों से भरा रहेगा, परिवारिक कलह में व्यर्थ के विवाद में फंस सकते है, कोई बड़ा लेन-देन साझेदारी सोच विचार कर करें, शत्रुओं से सावधान रहें, किसी अपने की स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मकर राशिफल: आज के दिन आपको वाहन आदि से चोट या दुर्घटना का योग बन सकता है, अत: वाहन आदि से सतर्कता बरतें, व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें, साझेदारी से बचें ,मानसिक तनाव बना रहेगा, परिवारिक मतभेद बढ़ेंगे, आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है, स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कुंभ राशिफल: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, परिवार के साथ मधुर संबंध बनेंगे, पत्नी के साथ कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं, कहीं से धन लाभ होगा, व्यापार में सफलता मिलेगी, घर में धार्मिक कार्य का योग बनेगा, रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशिफल: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, व्यापार के नए मार्ग प्राप्त होंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मांगलिक कार्य परिवार में होगे, कोई नई साझेदारी शुरू हो सकती है। अपनों के बीच मान-सम्मान प्राप्त होगा, मन प्रसन्न रहेगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें