Site icon Dainik Savera Times

हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 07 नवंबर 2025

Hukamnama 07 Nov 2025

Hukamnama 07 Nov 2025

Hukamnama 07 Nov 2025 : बिहागड़ा महला ४ ॥ हउ बलिहारी तिन्ह कउ मेरी जिंदुड़ीए जिन्ह हरि हरि नामु अधारो राम ॥ गुरि सतिगुरि नामु द्रिड़ाइआ मेरी जिंदुड़ीए बिखु भउजलु तारणहारो राम ॥ जिन इक मनि हरि धिआइआ मेरी जिंदुड़ीए तिन संत जना जैकारो राम ॥ नानक हरि जपि सुखु पाइआ मेरी जिंदुड़ीए सभि दूख निवारणहारो राम ॥१॥

Hukamnama 07 Nov 2025 अर्थ : हे मेरी सुन्दे जिन्दे! (कह-) मैं उन से कुर्बान हूँ जिन्होंने परमात्मा के नाम को (अपनी जिन्दगी का) सहारा बना लिया है। हे मेरी सुंदर जिन्दे(जान) गुरु ने सतगुरु ने उनके हिरदय में परमात्मा का नाम पूरी तरह टिका दिया है। गुरु (माया के मोह के) जहर (-भरे) संसार समुन्दर से पार लगाने की समर्थ रखता है। हे मेरी सुंदर जान! जिन संत जनों ने एक मन हो के परमात्मा के नाम का सुमिरन किया है, उनकी (हर जगह) सोभा और बढाई हुई है। हे नानक! (कह) हे मेरी सुन्दर जान! परमात्मा का नाम जप के सुख मिल जाता है, हरी-नाम सारे दुखों को दूर करने का समर्थ रखता है।१।

Exit mobile version