Site icon Dainik Savera Times

त्रिवेणी में स्नान कर शांति और संतोष मिला: PM Modi

महाकुंभनगर : दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महाकुंभ में त्रिवेणी में स्नान के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि तीर्थराज आकर उन्हें शांति और संतोष मिला। श्री मोदी संगम स्नान के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा,महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला। मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। महाकुंभ आस्था, भक्ति और अध्यात्म का संगम हर किसी को अभिभूत कर रहा है। श्री मोदी बड़े हनुमान मंदिर, अक्षयवट और सरस्वती कूप नहीं गए। गौरतलब है कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा नहीं हो इसलिए अपना कार्यक्रम बेहद सीमित रखा। उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की। संगम स्नान और पूजन के बाद वह बोट से अरैल के वीआईपी घाट पहुंचे। वहां से उनका काफिला डीपीएस पहुंचा। वहां से हेलीकॉप्टर से बमरौली पहुंचे। यहां से एयरफोर्स के विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। तीर्थराज प्रयाग में वह लगभग दो घंटे रहे।

ये भी पढ़ें: 6 घंटे या 12 घंटे? थर्मस में रखी चाय कितनी देर तक रहती है सही; जानिए पूरा सच

Exit mobile version