Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी के बाद अगर आपकी भी है पहली होली पति-पत्नी मिलकर करें ये उपाय

March 19, 2024

शादी के बाद अगर आपकी भी है पहली होली पति-पत्नी मिलकर करें ये उपाय

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली का पर्व मनाया जाता है। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जा रहा है। होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है। अगर आपकी इस साल में हुई है और शादी के बाद यह आपकी पहली होली है तो यह कुछ उपाय आपके लिया बेहद कारगर साबित हो सकते है:

ज्योतिष शास्त्र में होली से जुड़े कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। कहा जाता है कि इन उपायों को करने से नव दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में यदि आपके दांपत्य जीवन में किसी प्रकार की समस्या है या नई शादी हुई है तो होली वाले दिन पति-पत्नी साथ मिलकर कुछ उपाय कर सकते हैं। इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता के साथ घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

होली के दिन पति-पत्नी को भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा आराधना करनी चाहिए। उनके चरणों में अबीर और गुलाल अर्पित करना चाहिए। उसके बाद इस गुलाल को जीवनसाथी को लगाना चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। इसके साथ ही होली के दिन गाय को हरा चारा के साथ गुड़ रोटी खिलाएं और पैरों पर गुलाल डालकर 7 बार परिक्रमा करें। परिक्रमा करते समय अपने मन की इच्छा गौ माता को बताएं। उनके आशीर्वाद से आपकी पति-पत्नी में प्यार मजबूत होगा और धन संबंधित समस्याओं का अंत होगा।

अगर आप लंबे समय से परेशान हैं तो होलिका दहन के दिन पति-पत्नी को माथे पर हल्दी का तिलक लगाना चाहिए. इसके बाद होलिका की 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में आ रही तमाम परेशानियां दूर होती है। इसके अलावा होली के दिन पति-पत्नी को अशोक के दो पत्ते लेकर उसे पर गुलाल से स्वास्तिक बनाना चाहिए। और एक दूसरे का नाम लिखना चाहिए। अशोक के पत्ते को इष्ट देवता के चरणों में अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से रिश्तों में मिठास बनी रहती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें