Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर आपके भी रिश्ते में आ रही है दरार तो आज प्यार के पर्व पर अपनाएं ये वास्तु टिप्स

February 14, 2023

अगर आपके भी रिश्ते में आ रही है दरार तो आज प्यार के पर्व पर अपनाएं ये वास्तु टिप्स

आज वैलेंटाइन डे पर हर कोई अपने पार्टनर को कोई ना कोई तोहफा दे कर उसे खुश करता है। आज वैलेंटाइन डे पर एक दूसरे को तोहफा देकर अपने रिश्ते को मजबूत करते है और अपने पलों को खास मनाते है। रिश्ते चाहे नया हो या फिर पुराना हर कोई आज के दिन इसे अपने तरीके से सेलिब्रेट करता है। लेकिन अगर बहुत कोशिश करने के बाद भी आपका रिश्ता सही नहीं चल पा रहा तो वास्तु शास्त्र के अनुसार आप अपने इस रिश्ते को सही कर सकते है। आइए जानते है:

1. सोने की सही दिशा हो
वास्तु शास्त्र के अनुसार पति पत्नी को अपने रिश्ते में मधुरता बनाए रखने के लिए पति को हमेशा पत्नी के दाहिने तरफ सोना चाहिए। साथ ही आपका बेडरूम दक्षिण पश्चिम दिशा में होना चाहिए। सोते समय अपना सिर दक्षिण दक्षिण-पूर्व या फिर पश्चिम दिशा की तरफ करके सोएं। उत्तर की तरफ अपना सिर करके ना सोएं।

2. लगाएं अरोमा कैंडल
वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने बेडरूम को हमेशा साफ़ रखना चाहिए। साथ ही सुगंधित कैंडल जलाएं जिससे घर में आकर्षक और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहेगा। इसके अलावा आप क्रिस्टल और फूलों की सजावट का उपयोग भी कर सकते हैं। पति पत्नी के रिश्ते में प्रगाढ़ता बढ़ती है। सामंजस्यपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल बना रहे इसके लिए मास्टर बेडरूम में गुलाबी पेंट करें या फिर इस रंग के पर्दे लगाएं।

3. तस्वीरों से बढ़ेगा प्यार
वास्तु शास्त्र के अनुसार दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने के लिए आपको अपने बेडरूम में आपकी शादी वाली तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। इस तस्वीर को लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा पश्चिम मानी गई है। इसके अलावा आप कुछ प्राकृतिक नजारों की तस्वीर भी लगा सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि वह तस्वीरें जोड़े में ही हो। आप कपल्स या फिर लव बर्ड्स की तस्वीर लगाकर अपने प्यार को हमेशा तरोताजा रख सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें