
नई दिल्ली: हर इंसान चाहता है कि उसका जीवन सुखी हो और जीवन में उसे किसी भी तरह की शारारिक परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके लिए लोग बहुत कुछ करते है। लेकिन क्या आप जानते है कि चावल के उपाय से हम बहुत सी परेशानियो से छुटकारा पा सकते है। हिंदू धर्म में चावल को बहुत ही पवित्र माना जाता है।
इसीलिए किसी भी मंगल कार्य को करते समय चावल को अवश्य शामिल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि इससे भी अधिक महत्वपूर्ण होते है काले चावल। शास्त्रों में काले चावल के कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से व्यक्ति अपने जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकता है। काले चावल के द्वारा किए जाने वाले ये उपाय बेहद प्रभावशाली माने जाते हैं। आइए जानते है क्या है काले चावल के कुछ सरल उपाय:

काले चावल से किए जाने वाले उपाए:
अच्छी नौकरी के उपाय
यदि आप बहुत दिनों से किसी अच्छी नौकरी की तलाश में हैं और आपको कोई अच्छी नौकरी नहीं मिल रही तो शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर शनि देव को सरसों के तेल में काले चावल मिलाकर चढ़ाएं। साथ ही शनि देव के मंत्र का जाप करें. मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से आपको जल्दी ही अच्छी नौकरी प्राप्त होगी।
पूरे होंगे अटके काम:
यदि आपका कोई कार्य बहुत दिनों से अटका हुआ है या फिर आपको अपनी नौकरी में तरक्की नहीं मिल रही है तो इसके लिए आप अपने घर के पूजा स्थान पर उड़ते हुए हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर लगाकर उसके नीचे या फोटो के पीछे की तरफ काले चावल के दाने पुड़िया में छिपा कर रख दें। ऐसा करने से आपको अपनी नौकरी में जल्द तरक्की प्राप्त होगी और आपके अटके हुए कार्य भी बनने लगेंगे।
वैवाहिक जीवन में खुशियों के लिए उपाय:
यदि आपका वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा या फिर आप संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं तो इसके लिए पीपल के पेड़ पर काले चावल मिश्रित जल चढ़ाएं। इसके अलावा शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तेल के दीपक में काले चावल डालकर जलाएं। ऐसा करने से आपकी संतान प्राप्ति की कामना जल्द ही पूरी होगी और वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
बीमारी से राहत का उपाय:
यदि आपके परिवार में कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित है और वह उस बीमारी से छुटकारा पाना चाहता है तो ऐसे में सोमवार के दिन भगवान शिव को काले चावल मिश्रित दूध और जल चढ़ाएं।इसके अलावा भगवान शिव को मीठा अर्पित करें. ऐसा करने से लंबे समय से चली आ रही बीमारी जल्दी ठीक होगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...