Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर में किस दिशा में रखें ड्रेसिंग टेबल… अगर की ये गलती तो होगा नुक्सान, होंगे रिश्ते खराब

October 26, 2024

घर में किस दिशा में रखें ड्रेसिंग टेबल… अगर की ये गलती तो होगा नुक्सान, होंगे रिश्ते खराब

नई दिल्ली: इस त्यौहारी सीजन में शॉपिंग का सीजन भी शुरू हो चुका है। साथ ही दिवाली का त्यौहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, बाजारों में रौनक बढ़ती जा रही है। हर कोई कुछ न कुछ जरूर खरीदता है। लेकिन, अगर आप इस त्यौहारी सीजन में ड्रेसिंग टेबल ला रहे हैं, तो क्या आप जानतें है?

उसे घर की किस दिशा में रखना उचित और शुभ माना जायेगा। जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज का व्यक्ति के जीवन पर असर पड़ता है। इसलिए ड्रेसिंग टेबल रखने के लिए एक निश्चित दिशा और नियम बताए गए हैं। इन नियमों की अनदेखी करने से शादीशुदा जिंदगी में खुशियां हमेशा के लिए खत्म हो सकती हैं।

ऐसे में हम आपको आज वास्तु के अनुसार घर में ड्रेसिंग टेबल किस जगह और कहाँ रखना चाहिए इस बारे में बताएँगे। जिससे आपकी किस्मत बदल जाएगी। वहीं नियमों की अनदेखी या गलत दिशा में रखने से आपको नुकसान भी हो सकता है। अगर आप इसे नजरअंदाज करेंगे तो पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ सकता है। साथ ही घर में आर्थिक तंगी भी आ सकती है। इसलिए जरूरी है कि अगर आप घर में ड्रेसिंग टेबल लाते हैं तो दिशा और स्थान का खास ख्याल रखें।

जानिए ड्रेसिंग टेबल रखने की सही दिशा और स्थान:

बेडरूम में न रखें ड्रेसिंग टेबल:

बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल रखना दुर्भाग्य का कारक हो सकता है। ऐसे में अगर बेड के किसी हिस्से में आईना लगा हो तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। दरअसल, वास्तु शास्त्र में ऐसा आईना उम्र कम करने वाला बताया गया है। इसके अलावा कोशिश करें कि बेड के सामने कोई आईना न हो। क्योंकि बेड के सामने आईना होने से पति-पत्नी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे पति-पत्नी के बीच हमेशा तनाव बना रह सकता है।

सीधी नजर से बचें:

बेडरूम में दरवाजे के अंदर आईना नहीं लगाना चाहिए, ऐसा सिर्फ एक ही स्थिति में किया जा सकता है, अगर दरवाजा उत्तर-पूर्व दिशा की ओर हो। बेड पर सो रहे व्यक्ति का प्रतिबिंब आईने में नहीं आना चाहिए। अगर किसी कारण से सोते समय आईने में प्रतिबिंब पड़ रहा है तो आईने पर हल्का पर्दा लगा दें।

दिशा और स्थान का ध्यान जरूरी:

घर में रखा आईना या ड्रेसिंग टेबल आपकी किस्मत बदल सकता है। अगर यह सही दिशा में है तो लाभकारी होगा और गलत दिशा आपको गरीब बना सकती है। ऐसी स्थिति में कोशिश करें कि बेडरूम में कभी भी ड्रेसिंग टेबल खिड़की या दरवाजे के सामने न रखें, क्योंकि बाहर से आने वाली रोशनी परावर्तित होकर कमरे में नकारात्मकता फैलाती है।

ड्रेसिंग टेबल कहां और कैसे रखें:

ज्योतिषाचार्य के अनुसार दर्पण से हमेशा एक प्रकार की ऊर्जा निकलती रहती है। यह ऊर्जा कितनी अच्छी या बुरी है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि इसे कहां रखा गया है। ड्रेसिंग टेबल को हमेशा कमरे की उत्तर या पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। कोशिश करनी चाहिए कि दर्पण ज्यादा बड़ा न हो। गोल आकार को छोड़कर किसी भी आकार का दर्पण बेडरूम में रखा जा सकता है। अगर किसी तरह का नुकीला या टूटा हुआ दर्पण है, तो उसे तुरंत बेडरूम से हटा दें।

ये भी पढ़ें :- 41 साल की उम्र में दूसरी शादी करेंगी जेनिफर विंगेट? इस बिजनेसमैन को बनाएगी अपना हमसफर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें