Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

भगवान को भोग लगाते हैं, तो जरूर रखें इन खास बातों का ध्यान, ऐसी गलतियों से देवता होते हैं नाराज

February 18, 2024

भगवान को भोग लगाते हैं, तो जरूर रखें इन खास बातों का ध्यान, ऐसी गलतियों से देवता होते हैं नाराज

ऐसी मान्यता है कि भगवान को भोग स्वरूप अर्पण किया गया प्रसाद भगवान स्वयं ग्रहण करते हैं। ऐसे में भोग लगाने के दौरान हुई एक छोटी सी भूल भी आपको भगवान के क्रोध का कारण बना सकती है। इसलिए, की गई पूजा आपके लिए फलदायक होने के बजाय नुकसानदायक साबित हो सकती है। क्या आप भी तो यह गलती नहीं कर रहे ये गलती, आइए जानतें है।

भोग लगाने के समय भूल कर भी ना करें यह गलती:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्सर लोग ऐसा करते हैं कि जो भोग भगवान के लिए तैयार किया जाता है, उसमें से लोग निकालकर खाना शुरू कर देते हैं और उसी में से निकालकर भगवान को भी प्रसाद स्वरूप चढ़ा देते हैं. ऐसा करना शास्त्रों में वर्जित माना गया है। पूजा के दौरान लोगों को भूलकर भी यह गलती नहीं करनी चाहिए।

साथ ही भोग लगाने के दौरान और भी कई बातों का खास ध्यान जरूर रखना चाहिए। भगवान के भोग में तामसिक पदार्थ शामिल नहीं करना चाहिए। आप भले ही लहसुन, प्याज आदि खाते हों, पर भगवान के भोग में इन चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उनको साफ-सुथरा और सात्विक भोजन अर्पण करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें