Site icon Dainik Savera Times

नए साल में चाहिए तरक्की तो घर लाएं ये 5 चीजें, घर में रहेगा खुशियों का माहौल

 

नई दिल्ली: साल 2023 समाप्त होने वाला है और कुछ ही दिनों के बाद नए साल 2024 की शुरुआत हो जाएगी। हर किसी की चाहत होती है कि आने वाला साल सुख- सौभाग्य और समृद्धि लाएं। जीवन के सभी दुख-कष्ट दूर हों और सफलता की राह आसान हो। घर में खुशियों का माहौल हो।

ऐसे में फेंगशुई के कुछ खास टिप्स को अपनाकर आप भी साल 2024 को बेहद लकी बना सकते हैं।वास्तु शास्त्र के अनुसार नए साल पर घर में कुछ चीजों का लाना बहुत शुभ माना जाता है। चलिए बताते हैं कौन सी हैं वे 5 चीजें जिन्हें घर में लाने से तरक्की होती है –

# नए साल के आगमन पर आप अपने घर में विंड चाइम जरूर लगाएं। इसे लगाने से घर से दरिद्रता दूर होती है।

# नए साल के आगमन पर घर में एक सुंदर सा शीशा लेकर आएं और घर की उत्तर दिशा में लगाएं। इसे लगाने से आमदनी तेजी से बढ़ती है।

# नए साल के आगमन पर अपने घर में लाफिंग बुद्धा लेकर आएं। इन्हें घर में लाने से धन की कमी कभी नहीं रहती है।

# नए साल के आगमन पर घर में बांस का पौधा जरूर लाएं क्योंकि इस पौधे को समृद्धि और लंबी आयु का प्रतीक माना जाता है।

# नए साल के आगमन पर घर में एक्वेरियम लेकर आएं और उत्तर दिशा में रखें। इस दिशा में एक्वेरियम लगाने से आपके घर में संपन्नता बढ़ती है।

 

Exit mobile version