Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस तरह बदले मिट्टी के बर्तन से अपनी किस्मत

April 26, 2023

इस तरह बदले मिट्टी के बर्तन से अपनी किस्मत

मिट्टी के बर्तनों का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भी मिट्टी को बहुत महत्वपूर्ण और उपयोगी माना जाता है। इसे सुख, शांति और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। क्या आप जानते है कि मिट्टी के बर्तन आपकी किस्मत बदलने में भी बहुत मददगार साबित होते है। इसीलिए हर किसी को चाहिए कि वह अपने घर में मिट्टी के बरतें अवश्य रखें। आइए जानते है किस तरह हमारी किस्मत बदल सकते है मिट्टी के बर्तन।

-मिट्टी के घड़े
आज के दौर में भी भारतवर्ष के कई घरों में मिट्टी के घड़े में पानी भर कर रखा जाता है. मान्यता के अनुसार मिट्टी के घड़े में रखे पानी पीने से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है, साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिट्टी के बरतन घर में रखने से जीवन पर बुध और चंद्रमा का प्रभाव अच्छा पड़ता है.

-मिटटी की मूर्ति
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो घर में भगवान की मूर्ति सदैव मिट्टी से बनी हुई ही रखनी चाहिए. माना जाता है कि मिट्टी से बनी हुई मूर्ति घर में स्थापित करने से यह घर की कई तरह की परेशानियों को दूर कर सकती है. साथ ही यह घर में धन संबंधी किसी भी तरह की परेशानी भी नहीं आने देती.

-मिटटी से बनी कलाकृतियां
मान्यताओं के अनुसार यदि घर में उत्तर पूर्व और दक्षिण पश्चिम दिशा में मिट्टी से बनी कलाकृतियां रखी जाएं, तो यह घर के लिए शुभ होता है. माना जाता है, ऐसा करने से घर के लोगों की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.

-मिटटी के दीपक
दीपावली के अवसर पर हम घर में मिट्टी के दिए जलाते हैं. वास्तु शास्त्र मानता है, कि घर के मंदिर में यदि मिट्टी का दीपक जलाया जाए, तो यह घर के लोगों के लिए बहुत शुभ होता है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें