Yogini Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और इसे करने से पुण्य प्राप्ति के साथ-साथ जीवन में सुख-समृद्धि की मान्यता जुड़ी हुई है। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है। इस वर्ष इसकी तिथि को लेकर श्रद्धालुओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, जिसे पंचांग के अनुसार स्पष्ट किया गया है।
योगिनी एकादशी 2026: 10 या 11 जुलाई कब है व्रत?
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 10 जुलाई 2026 को सुबह 8:16 बजे शुरू होगी और 11 जुलाई 2026 को सुबह 5:22 बजे समाप्त होगी।
उदया तिथि के नियम के अनुसार, इस वर्ष योगिनी एकादशी का व्रत 10 जुलाई 2026 को रखा जाएगा। हालांकि, कुछ परंपराओं में अलग मान्यताओं के अनुसार व्रत 11 जुलाई को भी किया जा सकता है।
परंपरागत रूप से गृहस्थ भक्त पहले दिन उपवास रखते हैं, जबकि वैष्णव संप्रदाय दूसरे दिन व्रत का पालन करता है।
योगिनी एकादशी 2026 के शुभ मुहूर्त
इस पावन दिन के प्रमुख शुभ मुहूर्त इस प्रकार बताए गए हैं-
ब्रह्म मुहूर्त: 04:41 AM – 05:24 AM
प्रातः संध्या: 05:03 AM – 06:07 AM
अभिजित मुहूर्त: 12:17 PM – 01:10 PM
विजय मुहूर्त: 02:56 PM – 03:49 PM
गोधूलि मुहूर्त: 07:19 PM – 07:41 PM
योगिनी एकादशी पारण का समय 2026
योगिनी एकादशी का पारण 11 जुलाई 2026 को किया जाएगा। पारण का अर्थ व्रत खोलने से होता है।
पारण के लिए शुभ समय दोपहर 2:03 बजे से शाम 4:42 बजे तक बताया गया है। ध्यान रहे कि पारण हरि वासर समाप्त होने के बाद ही किया जाता है, जो सुबह 10:31 बजे समाप्त होगा।
ये भी पढ़ें…
योगिनी एकादशी का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, योगिनी एकादशी का व्रत करने से सभी प्रकार के पापों का नाश होता है और जीवन में समृद्धि तथा शांति आती है। शास्त्रों में इसे अत्यंत पुण्यदायी व्रत माना गया है, जिसका फल कई धार्मिक अनुष्ठानों के बराबर बताया जाता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...