Site icon Dainik Savera Times

Kailash Mansarovar Yatra: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू होगी पवित्र कैलाश यात्रा, जानें आवेदन प्रक्रिया

Kailash Mansarovar Yatra

Kailash Mansarovar Yatra

Kailash Mansarovar Yatra 2026: भगवान शिव के श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि आस्था, अध्यात्म और प्राकृतिक सौंदर्य का अनोखा संगम मानी जाने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हर साल हजारों भक्त इस पवित्र यात्रा पर जाने की इच्छा रखते हैं, लेकिन सीमित सीटों के कारण चुनिंदा लोगों को ही मौका मिल पाता है। इस वर्ष यात्रा का आयोजन जून से अगस्त के बीच किया जाएगा। ऐसे में इच्छुक यात्री आधिकारिक पोर्टल kmy.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

दो प्रमुख मार्ग तय

यात्रा के लिए इस बार दो रूट निर्धारित किए गए हैं-

उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे के रास्ते

सिक्किम के नाथू ला दर्रे के रास्ते

दोनों मार्गों से 50-50 यात्रियों के 10-10 समूह भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन

यात्रा में शामिल होने के लिए पहले वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा। यात्रियों का चयन कंप्यूटर आधारित रैंडम और जेंडर-बैलेंस्ड सिस्टम के जरिए किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

अंतिम तिथि का ध्यान रखें

आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 मई 2026 तय की गई है। ऐसे में जो भी श्रद्धालु इस यात्रा पर जाने के इच्छुक हैं, उन्हें समय रहते आवेदन करना चाहिए।

ये भी देखें: 

रूट चयन की सुविधा

आवेदक अपनी सुविधा के अनुसार दोनों मार्गों में प्राथमिकता तय कर सकते हैं या केवल एक मार्ग भी चुन सकते हैं। पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रखा गया है, जिससे आवेदन से लेकर चयन तक सब कुछ ऑनलाइन ही होगा।

Exit mobile version