Site icon Dainik Savera Times

Kamada Ekadashi Daan 2026: आज है कामदा एकादशी… राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान; होगी हर अधूरी इच्छा पूरी

Yogini Ekadashi 2026

Yogini Ekadashi 2026

Kamada Ekadashi Daan 2026: सनातन परंपरा में एकादशी व्रत को अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली कामदा एकादशी इस वर्ष 29 मार्च 2026 को मनाई जा रही है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है और मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से व्रत, पूजा और दान करने पर जीवन की अनेक बाधाएं दूर होती हैं तथा मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसे फलदायिनी एकादशी भी कहा जाता है।

धार्मिक ग्रंथों में वर्णन मिलता है कि कामदा एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति के पापों का क्षय होता है और घर-परिवार में सुख-शांति का वास होता है। खास बात यह है कि यह राम नवमी के बाद आने वाली पहली एकादशी होती है, इसलिए इसका महत्व और बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें :

राशि अनुसार दान का महत्व

ज्योतिष मान्यता के अनुसार यदि इस दिन अपनी राशि के अनुसार दान किया जाए, तो उसका फल कई गुना बढ़ जाता है। आइए जानते हैं किन राशि वालों को क्या दान करना चाहिए…

मेष: लाल रंग की मिठाइयां, लाल फल और मसूर दाल का दान शुभ माना गया है।
वृषभ: चावल, गेहूं, दूध और चीनी का दान लाभकारी रहेगा।
मिथुन: गाय को हरा चारा खिलाएं और हरी सब्जियों का दान करें।
कर्क: माखन, मिश्री, छाछ या लस्सी का दान करने से पुण्य मिलता है।
सिंह: पूजा के बाद लाल फल और शरबत लोगों में वितरित करें।
कन्या: सुहागिन महिलाओं को हरी चूड़ियां देना शुभ फलदायी है।
तुला: जरूरतमंदों को सफेद कपड़े दान करें।
वृश्चिक: मसूर दाल, लाल मिर्च और लाल फल दान करना लाभदायक है।
धनु: केसर युक्त दूध और पीले फलों का दान करें।
मकर: भगवान की पूजा के साथ गरीबों को धन का दान करें।
कुंभ: जूते-चप्पल, छाता और काले वस्त्र दान करना उत्तम है।
मीन: केले, चने की दाल, बेसन और पीले वस्त्र दान करना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें :

धार्मिक मान्यता

कहा जाता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने और दान देने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इससे आर्थिक समृद्धि, मानसिक शांति और जीवन में सकारात्मकता आती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Exit mobile version