Site icon Dainik Savera Times

Vastu Tips For Mor Pankh: घर के इस दिशा में रखें मोरपंख, सुधरेगी आर्थिक स्थिति, पढ़े क्या कहता है वास्तु

Keeping Mor Pankh in Home: हम में से बहुत लोग होते है जिन्हे मोर पंख घर के रखना बहुत पसंद होता है। कई लोग इसे अपने घर में शौंक से रखते है तो वहीं लोग भगवान कृष्ण से जुड़ी मान्यता से रखते है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मोर पंख को घर के किस कमरे में रखना चाहिए। इसे रखने के क्या नियम है। तो आइए जानते हैं घर में मोर पंख रखने से जुड़े टिप्स

कहां रखें मोर पंख

वास्तु के अनुसार घर में मोर पंख रखना बहुत शुभ होता है लेकिन उसे ठीक से और सही जगह पर रखना बेहद जरूरी है। बता दें कि मोर के पंख को घर की तिजोरी में रखना चाहिए दरअसल उसे ऐसे स्थान पर रखें जहां आपका घन रखा हो। इसके इलावा आप इसे बच्चों की स्टडी टेबल पर भी रख सकते है। आपको बता दे कि मोर पंख का संबंध भगवान कार्तिकेय और विद्या की देवी माता सरस्वती से है जिससे बच्चों पढ़ाई की जगह पर रखना शुभ होता है।

इस तरह से रखें मोर पंख

स्वामी प्रेमानंद महाराज के अनुसार मोर पंख को हमेशा खड़ा करके रखना चाहिए उसे किसी फूलदान में डालकर सीधे रखने से उसका ज्यादा लाभ प्राप्त होता है।

इन्हें अत्यंत प्रिय हैं मोर पंख

वास्तु के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख बेहद प्रिय है। वे इसे अपने मुकुट पर धारण करते हैं। इसके अलावा इंद्र देव, भगवान कार्तिकेय, मां सरस्वती और भगवान गणेश को भी मोर पंख अत्यंत प्रिय हैं।

मोर पंख को किसी को उपहार में न दें​

भाग्य और पॉजिटिव एनर्जी से जुड़ी किसी भी चीज को गिफ्ट में देने से बचना चाहिए। आप अगर घर में रखे मोर पंख किसी और को गिफ्ट करते हैं तो इससे आपके घर की पॉजिटिव एनर्जी बाहर चली जाती है और आपके खर्चें भी बढ़ने लगते हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: 152 रनों पर सिमटी अफगानिस्तान की पारी, फॉलोऑन के बाद मंडरा रहा बड़ी हार का खतरा

Exit mobile version