Site icon Dainik Savera Times

Vastu Tips: घर किराए पर लेते समय इन बातों का रखें ध्यान, बनी रहेगी शांति और समृद्धि

Vastu Tips for Home

Vastu Tips for Home

Home Vastu Tips: आज के समय में घर खरीदना या किराए पर लेना, दोनों ही मामलों में वास्तु शास्त्र का ध्यान रखना बहुत अहम बन गया है। खासतौर पर किराए के मकानों में रहने वाले लोग अक्सर निर्माण कार्य नहीं कर सकते, इसलिए घर में किसी भी तरह के वास्तु दोष से बचने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है।

विशेषज्ञों के अनुसार, नया घर खरीदने या किराए पर लेने से पहले ज्योतिष और वास्तु के नियमों का पालन करने से जीवन में धन, संपत्ति और सुख-शांति बनी रहती है।

घर में प्रवेश के शुभ उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी घर में प्रवेश करने के समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। किराए के मकान में भी यह नियम उतने ही महत्वपूर्ण हैं:

घर में प्रवेश शुभ मुहूर्त में करें और शुक्र ग्रह की स्थिति का ध्यान रखें।

खरमास या अन्य उपवास के समय की चिंता करने की जरूरत नहीं।

प्रवेश के दिन घर में नवग्रह पूजा और हवन करवाएं।

मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का वंदरवार लगाएं, जिससे घर में शांति और समृद्धि बनी रहती है।

किराए के मकान में न करें ये गलतियां

घर में शुरुआत में मांसाहारी भोजन या मदिरा का सेवन न करें।

पूजा के लिए उत्तर-पूर्व दिशा का स्थान तय करें और उसे खाली न छोड़ें।

घर में कहीं भी नल या पाइप से पानी टपकता न रहे, इसे धन हानि का संकेत माना जाता है।

बहुत गहरे रंगों, विशेषकर काले और गहरे लाल रंग का अधिक इस्तेमाल न करें।

किराए के मकान को अपना घर कैसे बनाएं?

किराए के मकान में भी शुभता और सात्विकता बनाए रखना संभव है। इसके लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं:

पूजा स्थल पर हनुमान जी की मूर्ति या चित्र रखें और रोज सुबह-शाम उनकी उपासना करें।

उत्तर-पश्चिम दिशा में सुगंधित धूपबत्तियां जलाते रहें।

ये भी पढ़ें:

मकान के रखरखाव और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें।

इन सरल और प्रभावी वास्तु उपायों को अपनाकर आप अपने किराए के मकान को भी सुख-समृद्धि और शांति का स्थल बना सकते हैं।

Exit mobile version