Site icon Dainik Savera Times

खाटू श्याम बाबा के जन्मदिन पर घर में करें ये खास पूजा, जानें भोग और आरती की विधि

khatu shyam

khatu shyam

Khatu Shyam Birthday 2026: आज 20 नवंबर 2026 को खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। बता दें कि हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी को बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन राजस्थान के सीकर स्थित खाटू धाम में बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन करने पहुंचते हैं।

लेकिन अगर आप किसी वजह से खाटू धाम नहीं जा पा रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर भी बाबा श्याम का जन्मदिन पूरे भक्ति भाव से मना सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर बाबा की पूजा कैसे करें और उन्हें किन चीजों का भोग लगाएं।

घर पर कैसे मनाएं खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन?

1. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
2. घर के मंदिर के पास एक चौकी रखें और उस पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं।
3. चौकी पर बाबा श्याम की तस्वीर रखें।
4. गुलाब, चमेली और दूसरे फूलों से बाबा का सुंदर श्रृंगार करें।
5. बाबा को इत्र लगाएं और रोली या चंदन से तिलक करें।
6. पूजा के समय शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं और धूप-दीप दिखाएं।
7. इसके बाद बाबा को फूल और प्रसाद चढ़ाएं।

खाटू श्याम बाबा को क्या भोग लगाएं?

बाबा श्याम के जन्मदिन पर उन्हें कई तरह की मिठाइयों और पकवानों का भोग लगा सकते हैं। इस दिन आप बाबा को खीर-चूरमा, मावे के पेड़े, पंचमेवा और घर पर बनी मिठाई चढ़ा सकते हैं। इसके अलावा आप घर पर बना केक भी बाबा को अर्पित कर सकते हैं।

पूजा के बाद करें ये काम

बाबा को भोग लगाने के बाद श्याम चालीसा का पाठ करें। फिर पूरे परिवार के साथ बाबा की आरती करें और सभी को प्रसाद बांटें। शाम के समय घर में भजन-कीर्तन करें और बाबा के भजन गाकर उनका जन्मदिन मनाएं।

Exit mobile version