Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kitchen Vastu Tips: रात में किचन साफ रखना क्यों जरूरी है? जानिए वास्तु के अनुसार सही आदतें

April 29, 2026

Kitchen Vastu Tips: रात में किचन साफ रखना क्यों जरूरी है? जानिए वास्तु के अनुसार सही आदतें

Kitchen Vastu Tips for prosperity: अक्सर लोग दिनभर की थकान के बाद किचन के जूठे बर्तन सिंक में छोड़कर सो जाते हैं। यह आदत भले ही आम हो, लेकिन वास्तु शास्त्र के नजरिए से इसे ठीक नहीं माना जाता। कहा जाता है कि रसोई की साफ-सफाई का सीधा असर घर की सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि पर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर रात के समय रसोई के सिंक में जूठे बर्तन छोड़ना क्यों गलत माना जाता है…

गंदे बर्तन छोड़ने से क्या होता है असर

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, रात में गंदे बर्तन छोड़ने से घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है। ऐसा माना जाता है कि इससे धन की देवी नाराज हो सकती हैं और घर की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ सकता है। साफ-सुथरा किचन सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करता है।

अगर रात में बर्तन धोना संभव न हो

कभी-कभी समय या थकान के कारण बर्तन साफ करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में एक आसान उपाय बताया जाता है बर्तनों को सूखा छोड़ने के बजाय उनमें पानी भर देना। इससे नकारात्मक प्रभाव कुछ हद तक कम हो सकता है, लेकिन इसे रोज की आदत बनाना सही नहीं माना जाता।

ये भी पढ़ें:

किचन में चीजों की सही व्यवस्था

वास्तु के अनुसार रसोई में आग और पानी से जुड़ी चीजों को एक-दूसरे से दूर रखना चाहिए। जैसे गैस चूल्हा और सिंक पास-पास नहीं होने चाहिए। इससे ऊर्जा संतुलन बना रहता है और घर में सकारात्मक माहौल रहता है।

किन बातों का रखें खास ध्यान

रसोई में चाकू, छुरी जैसे तेज धार वाले औजारों को खुले में नहीं रखना चाहिए। इन्हें हमेशा व्यवस्थित और ढककर रखना बेहतर होता है। इसके अलावा किचन में पर्याप्त रोशनी और हवा का आना भी जरूरी है।

इन चीजों को तुरंत हटाएं

टूटे हुए बर्तन, गंदे कपड़े या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान को किचन में रखना अशुभ माना जाता है। ये चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती हैं, इसलिए समय-समय पर इन्हें हटाना जरूरी है।

ये भी पढ़ें:

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें