Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kitchen Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, घर की सुख-समृद्धि पर पड़ सकता है असर

November 22, 2026

Kitchen Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, घर की सुख-समृद्धि पर पड़ सकता है असर

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में रसोई को घर का खास हिस्सा माना जाता है। मान्यता है कि किचन का संबंध घर की खुशहाली और सुख-समृद्धि से होता है। इसलिए रसोई को साफ रखना बहुत जरूरी है। वास्तु के अनुसार, किचन स्लैब पर कुछ चीजें रखने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में…

1. टूटे हुए बर्तन

कई लोग टूटे या दरार वाले बर्तनों को भी रसोई में रखे रहते हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसे बर्तनों को अच्छा नहीं माना जाता। इसलिए खराब बर्तनों को किचन से हटा देना चाहिए।

2. दवाइयां

कुछ लोग अपनी दवाइयां किचन स्लैब पर रख देते हैं। वास्तु मान्यता के अनुसार, ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता। इसके अलावा गैस और गर्मी के पास दवाइयां रखने से भी बचना चाहिए।

3. खाली डिब्बे

किचन में आटा, चावल और दाल के खाली डिब्बे जमा करके न रखें। इन्हें इस्तेमाल करने के बाद साफ करके सही जगह पर रख दें। वास्तु में खाली डिब्बों को शुभ नहीं माना जाता।

4. चूल्हे के सामने शीशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गैस चूल्हे के सामने शीशा लगाना अच्छा नहीं माना जाता। खासकर जब उसमें जलती हुई गैस की लौ दिखाई देती हो। इसलिए शीशा लगाते समय सही जगह का ध्यान रखें।

5. सफाई का सामान

किचन साफ करने वाले कपड़े, ब्रश और दूसरे सामान को स्लैब पर न छोड़ें। इस्तेमाल के बाद इन्हें सही जगह पर रख दें। इससे रसोई साफ और व्यवस्थित रहती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। दैनिक सवेरा टाइम्स एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें