वेदों में लिखा है कि श्रीलंका जाने से पहले श्रीराम ने वहां के वानरों की भूख मिटाने के लिए देवी अन्नपूर्णा की पूजा की थी, जिसके बाद देवी ने सेनाओं की भूख को शांत किया था और विजय का आशीर्वाद दिया था।
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार जब काशी में अन्न की भारी कमी हो गई थी, लोग परेशान थे तो भगवान शंकर ने देवी अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी।
स्कंद पुराण के अनुसार देवी अन्नपूर्णा की तीन आंखें हैं। इनके माथे पर आधा चन्द्र बना हुआ है। माता ने अनेक आभूषण धारण किये हुए हैं। देवी अन्नपूर्णा के एक हाथ में कलश और दूसरे हाथ में अन्न से भरा अन्न है। जिस तरह लक्ष्मी जी को धन और वैभव की देवी माना जाता है, उसी तरह देवी अन्नपूर्णा को भोजन की देवी माना जाता है।