Site icon Dainik Savera Times

जानिए फेंगशुई हाथी को घर रखने के फायदों के बारे में

चीनी वास्त्र शास्त्र को भारत वर्ष में फेंगशुई के नाम से जाना जाता है। फेंगशुई को भारत के कई राज्यों में मान्यता दी गई है। माना जाता है कि फेंगशुई में कुछ चीजें ऐसी होती है जिन्हें घर रखने से घर की सुख-शांति बनी रहती है। इससे घर के सभी सदस्य पर अच्छा प्रभाव बना रहता है। फेंगसुई हाथी को घर में रखने से घर में खुशहाली आ जाती है और घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। हिंदू धर्म में भी इसे पवित्र जानवर माना गया है। आइए जानते है फेंगशुई हाथी से जुड़ी कुछ खास बातें:

घर में हाथी की मूर्ति रखने के लाभ-
हिंदू धर्म में हाथी को विघ्नहर्ता भगवान गणेश का स्वरूप माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस भी घर में हाथी की मूर्ति होती है, उस घर के सदस्यों पर भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है. फेंगशुई मानता है कि अगर घर में हाथी की मूर्ति रखी जाए तो इससे घर के सदस्य सुरक्षित रहते हैं. घर के मुख्य द्वार पर हाथी की मूर्ति को रखना फेंगशुई में बहुत शुभ माना जाता है।

फेंगशुई हाथी रखने के नियम-
हाथी को खरीदने और उसे रखने के भी कुछ नियम बताए गए हैं. फेंगशुई के अनुसार, कभी भी काले रंग का हाथी नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि इस रंग का हाथी का शुभ परिणाम नहीं देता. घर में सदैव सफेद रंग के हाथी की मूर्ति को ही लाना चाहिए. घर में हाथी की मूर्ति रखते समय यह ध्यान रखें कि इसे घर की उत्तर दिशा में ही रखना है. यदि फेंगशुई हाथी का जोड़ा रखना चाहते हैं तो उनका चेहरा एक-दूसरे की तरफ हो. इन दोनों को एक-दूसरे की तरफ पीठ करके रखने से घर में नकारात्मक प्रभाव बड़ सकता है।

Exit mobile version