Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए होलिका दहन की सही तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में

February 22, 2023

जानिए होलिका दहन की सही तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में

हर साल होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि में भद्रा रहित प्रदोष काल में किया जाता है। इस साल होलिका दहन को लेकर बहुत से लोगों में यह आशंका बनी हुई है के इस बार होलिका दहन 6 मार्च को है या 7 मार्च को। आपको बता दें कि इस साल फाल्गुन तिथि 6 मार्च शाम को शुरू होकर 7 मार्च शाम को खत्म होगी। आइए जानते है इस बार कब है होलिका दहन की सही तिथि:

होलिका दहन 2023 की सही तारीख
इस साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि 06 मार्च सोमवार को शाम 04:17 पीएम पर लग रही है, जो अगले दिन 07 मार्च मंगलवार को शाम 06:09 बजे तक रहेगी. अब समस्या यहां आ रही है कि फाल्गुन पूर्णिमा की भद्रा रहित प्रदोष काल कब है, जिसमें होलिका दहन किया जाए. इसका विचार पंचांग के आधार पर होता है.

06 मार्च को पूर्णिमा तिथि तो लग रही है, लेकिन उसके साथ ही भद्रा भी लग जा रही है. ऐसे में आप होलिका दहन नहीं कर सकते हैं. 06 मार्च को लगी भद्रा 07 मार्च को सुबह 05 बजकर 15 मिनट पर खत्म होगी. उसके बाद ही होलिका दहन किया जा सकेगा. ऐसे में इस साल होलिका दहन 07 मार्च को किया जाना उचित है.

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
07 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 06:24 पीएम से लेकर रात 08:51 पीएम तक है. इस समय में होलिका दहन प्रदोष काल में उदय व्यापिनी पूर्णिमा के बगैर होगा क्योंकि 07 मार्च को पूर्णिमा तिथि शाम 06:09 पीएम पर खत्म हो जाएगी. इस साल होलिका दहन के लिए शुभ समय 02 घंटा 27 मिनट तक है.

होलिका दहन के समय लाभ-उन्नति मुहूर्त
रात्रि चौघड़िया मुहूर्त के अनुसार, 07 मार्च को शा 07:56 पीएम से लेकर रात 09:28 पीएम तक लाभ-उन्नति मुहूर्त है.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें