Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए मकर संक्रांति की सही तिथि और पूजा विधि के बारे में

January 12, 2023

जानिए मकर संक्रांति की सही तिथि और पूजा विधि के बारे में

मकर संक्रांति हर साल बहुत ही धूम धाम से मनाई जाती है। यह हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्यौहार है। यह पर्व सूर्य के राशि परिवर्तन के मौके पर मनाया जाता है। इस दिन सूर्य देव जी धनु राशि से निकल कर मकर में प्रवेश करते है इसीलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जा रही है। आइए जानते है है इससे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में:

मकर संक्रांति 2023 शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी 2023 की रात 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे। उदया तिथि 15 जनवरी को प्राप्त हो रही है। ऐसे में मकर संक्रांति नए साल में 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी।

मकर संक्रांति 2023 पूजा विधि
मकर संक्रांति के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में जाकर स्नान करें। फिर इसके बाद साफ वस्त्र पहनकर तांबे के लोटे में पानी भर लें और उसमें काला तिल, गुड़ का छोटा सा टुकड़ा और गंगाजल लेकर सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करते हुए अर्घ्य दें। इस दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ ही शनिदेव को भी जल अर्पित करें। इसके बाद गरीबों को तिल और खिचड़ी का दान करें।

मकर संक्रांति के दिन करें ये उपाय
मकर संक्रांति के दिन पानी में काली तिल और गंगाजल मिला कर स्नान करें। इससे सूर्य की कृपा होती है और कुंडली के ग्रह दोष दूर होते हैं। ऐसा करने से सूर्य और शनि दोनों की कृपा मिलती है, क्योंकि इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनि के घर मकर में प्रवेश करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें