Site icon Dainik Savera Times

आज ही जाने घर में गंगाजल रखने के सही नियम, जिंदगी होगी खुशियों से भरपूर,मिलेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली:- हमारे हिन्दू धर्म में गंगाजल को बेहद पवित्र माना जाता है। आपको बता दें कि, गंगा जलहर किसी के घर में होता है। गंगाजल का इस्तेमाल शुद्धिकरण के लिए किया जाता है। इसे घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसकी पवित्रता की खास बात ये है की गंगाजल में कभी कीड़े भी नहीं लगते है और ना ही ये कभी खराब होता है। लेकिन क्या जानते है कि घर में गंगाजल रखने के सही नियम क्या है? किस बर्तन में रखना उचित होता है। तो चलिए जानते है गंगाजल रखने के सही नियम:

1.गंगाजल को कभी भी ऐसी जगह न रखें जहां गंदगी रहती हो।

2.गंगाजल को खाना खाते समय और जूते-चप्पल पहनकर कभी न उठाएं।

3.ज्यादातर लोग गंगाजल को प्लास्टिक की बोतल में रखते है लेकिन प्लास्टिक की बोलत में गंगाजल रखना सही नहीं माना जाता इसलिए गंगाजल तांबे या पीतल के लोटे या बर्तन में ही भरकर रखें।

4. गंगाजल को कभी भी ऐसे जगह पर नहीं रखना चाहिए जहां अंधेरा रहता हो।

    Exit mobile version