बहुत से लोगो को अपने घर में किसी ना किसी जानवर को पालना बहुत अच्छा लगता है। बहुत बसे लोग अपने घर में बिल्ली या कुत्ते को पालते है। कुत्ते को सबसे वफादार जानवर माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि बिल्ली घर में आने वाली परेशानी को पहले से ही महसूस कर लेती है। यकीन इसे घर में रखने को सी अलग अलग मान्यताएं सुनने को मिलती है। आइए जानते है घर में बिल्ली को पालना शुभ होता है या अशुभ:
घर में बिल्ली आने के शुभ संकेत
ऐसा नहीं है कि घर में बिल्ली पालने के सिर्फ अशुभ संकेत प्राप्त होते हैं या फिर बिल्ली पालना अशुभ होता है. बिल्ली पालने के कुछ शुभ संकेत भी होते हैं. यदि आपके घर में बिल्ली उसके बच्चे के साथ दिखाई देती है, तो यह आपके लिए एक शुभ संकेत हैं. ऐसा माना जाता है कि बिल्ली को अपने बच्चे के साथ देखना किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात होने की तरफ संकेत करता है, या फिर आपको कहीं से कोई अच्छी खबर मिलने वाली है. साथ ही यदि आपके घर में बिल्ली में बच्चों को जन्म दिया है तो यह उस घर के मुखिया के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इससे उनको अनेक क्षेत्र में सफलता के अवसर प्राप्त होते हैं.
दीपावली की रात बिल्ली दिखना
इसके अलावा यदि दीपावली की रात में आपके घर में बिल्ली आए तो यह भी आपके लिए एक शुभ संकेत होता है. मान्यताओं के अनुसार दिवाली की रात घर में बिल्ली देखने से जीवन में धन प्राप्ति के योग बनते हैं.
घर में बिल्ली पालना शुभ या अशुभ?
यदि ज्योतिष शास्त्र की बात की जाए तो इसके अनुसार माना जाता है कि जिस भी घर में बिल्ली पली होती है या घर में बार-बार बिल्ली आ रही है, तो यह उस घर के लिए एक अशुभ संकेत हो सकता है. बिल्ली नकारात्मकता को आमंत्रित करती है. मान्यता के अनुसार जिस घर में बिल्ली पली होती है, उस घर के सदस्य बार-बार बीमारी की चपेट में आते हैं. इसके अलावा बिल्ली के द्वारा त्याग किया गया मल-मूत्र भी बहुत से रोगों को आमंत्रित कर सकता है. तो यदि आप भी अपने घर में बिल्ली पालने के बारे में सोच रहे हैं तो थोड़ा सोच-समझकर फैसला करें.
