Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए किसी भी शुभ कार्य से पहले दही-चीनी खाना क्यों माना जाता है शुभ

April 13, 2023

जानिए किसी भी शुभ कार्य से पहले दही-चीनी खाना क्यों माना जाता है शुभ

जब भी हम कोई शुभ काम या नया काम शुरू करने जाते हैं तो ऐसे में घऱ के बड़े-बुजुर्ग दही-चीनी खिलाकर भेजते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से हमाारा कार्य शुभ और मंगलमय होता है। भारतीय लोग इस रिवाज को काफी मनाते हैं, वे कोइ भी शुभ कार्य दही-चीनी को बिना खाएं शुरू नहीं करते। क्या आप जानते हैं ऐसा करना क्यों शुभ माना गया है। अगर आप नहीं जानते तो आइए जानते है इसका महत्व:

जानें क्या है दही चीनी खाने का महत्व- ज्योतिष शास्त्र में सफेद वस्तुओं का संबंध चंद्रमा से है और चंद्रमा मन का कारक माना जाता है. वहीं दही चीनी भी सफेद होती है, इसलिए कोई भी शुभ काम करने से पहले दही चीनी खाने से व्यक्ति का मन एकाग्र रहता है और जब व्यक्ति एकाग्र रहेगा, तो अपने काम को ठीक ढंग से करेगा और इससे सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

जानें क्या है इसके कारण
दही चीनी खाने का कारण यह है कि इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जावान बनाते हैं। दही-चीनी खाने से शरीर को ग्लूकोज मिलता है इसलिए आप जब भी घर से किसी शुभ काम को करने के लिए निकल रहे हैं, तो दही-चीनी जरूर खाकर निकलें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें